फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   dead body of laborer youth found in house

शराब के लती युवक का घर में मिला शव

Sun, 26 Jun 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
dead body of laborer youth found in house
राठ। जरिया थाने के करौंदी गांव में एक युवक का तीन दिन पुराना शव उसी के घर में पड़ा मिला है। दुर्गंध आने पर मौत की जानकारी हुई। परिजन नशे की हालत में आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

करौंदी गांव निवासी रामपाल राजपूत ने बताया उनके तीन पुत्रों में बड़े पुत्र शीलेंद्र (33) शराब का लती था। शराब पीकर झगड़ा करने पर तीन साल पहले उसे अलग कर दिया था। शीलेंद्र गांव में ही दूसरे मकान में अर्चना व बच्चों के साथ रहने लगा। उसकी आदतों से परेशान होकर पत्नी बच्चों को लेकर दिल्ली में मजदूरी करने चली गई। वह भी पुत्र के डर से पत्नी सहित कस्बे में रहते थे।
विज्ञापन

गुरुवार शाम से शीलेंद्र अपने घर से नहीं निकला। शनिवार देर शाम मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने सूचना दी। घर में शीलेंद्र चारपाई पर मृत पड़ा था। नजदीक ही सल्फास की डिब्बी मिली। जिसमें से आधी गोलियां गायब थीं। जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। बताया 10 दिन पहले अर्चना घर आई थी। शीलेंद्र के झगड़ा करने पर वह वापस दिल्ली लौट गई थी। मौत की जानकारी पर मृतक की मां रामदेवी, पत्नी अर्चना पुत्र हिमांशु (7) व कश्यप (5) का बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जरिया एसओ रामआसरे सरोज ने कहा मृतक बीमार रहता था। शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed