{"_id":"6341b7da0cd44f3955657fc9","slug":"dav-school-win-overall-campion-award-hamirpur-news-sml424314264","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में डीएवी स्कूल हमीरपुर बना ओवरआल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में डीएवी स्कूल हमीरपुर बना ओवरआल चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डीएवी जोन-डी की नेशनल स्पोर्ट्स-2022 क्लस्टर लेवल की दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को युवा सेवा एवं खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम अणु हमीरपुर में हुआ। इसमें में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला खेल अधिकारी हमीरपुर पूर्ण कटोच ने शिरकत की।
इस दौरान अखाड़े की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता का खेल वर्तमान में शारीरिक और मानसिक बल को बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम है। देशभर में इस खेल का दबदबा बढ़ता जा रहा है।
डीएवी स्कूल हमीरपुर के कुश्ती कोच प्रवीण कुमार मिन्हास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में डीएवी जोन-डी के तीन स्कूलों के पहलवानों ने भाग लिया। 61 किलोग्राम वर्ग में तनिष्क पठानिया डीएवी हमीरपुर ने अपने विरोधी जय सिंह डीएवी नगरोटा सूरियां को पछाड़कर गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
70 किलोग्राम वर्ग में सिद्धार्थ माहिल डीएवी हमीरपुर ने साहिल डीएवी तियारा को चित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल हमीरपुर की कुश्ती टीम ने ओवरआल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। इस मौके पर डीएवी हमीरपुर के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने विद्यार्थियों को कुश्ती में अपना दमखम दिखाने और इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया।