फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   current in house, women died

घरों में दौड़ा करंट, नवविवाहिता की मौत

Mon, 16 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर Updated Mon, 16 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
current in house, women died
electricity - फोटो : Amar Ujala

बिवांर थानाक्षेत्र के ऊपरी गांव में घरों में हाईवोल्टेज करंट आने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें मौदहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं विभागीय अधिकारी पीड़ितों पर कटिया डालकर बिजली जलाने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब आठ बजे ऊपरी गांव में  हाईवोल्टेज करंट घराें में फैल गया। इस दौरान घर में प्लग लगाते समय पिंकी (20) पत्नी गेंदालाल इसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। उसे बचाने के लिए ससुर कालका और पड़ोसी हरिबाबू पहुंचे तो वह भी झुलस गए। परिजनों ने बताया कि पिंकी की शादी फरवरी में हुई थी। करंट इतना तेज था कि घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए।
विज्ञापन


उधर गांव निवासी वेदप्रकाश (48) पुत्र सुरेश भी बिजली का प्लग हटाते समय करंट की चपेट में आ गया। उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहीं उमेश (27) पुत्र रामपाल, अनीता (24) पत्नी सुरेश, कालका (60), तुलसा (65), कालीदीन (52) भी करंट से झुलस गए। करंट इतना तेज था कि घरों में लगे टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे फुंक गए। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से हाईवोल्टेज करंट दौड़ने से घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पावर कारपोरेशन के एडीओ आलोक कुमार सिंह ने कहा कि घर के अंदर का ये हादसा है। महिला के करंट लगने पर लोग उसे बचाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का हाईवोल्टेज करंट गांव में नहीं फैला है। जिस घर में ये घटना हुई है उन लोगों ने बिजली का कनेक्शन नहीं लिया है। ये लोग कटिया डालकर बिजली जला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed