{"_id":"6147805d8ebc3ef2c63b64ad","slug":"cultural-hamirpur-pooja-hamirpur-news-knp653068551","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया जलविहार कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया जलविहार कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहरौली। बसवारी गांव के ग्रामीणों ने जलविहार कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मनमोहक झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। वहीं तालाब में जलविहार कार्यक्रम का दृष्टांत भी दर्शाया गया। कार्यक्रम में विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का स्वागत कर उनका तुलादान किया गया।
जलविहार के रूप में बुंदेली संस्कृति पूरे बुंदेलखंड में आज भी जीवित है। खासकर गांव में जलविहार का कार्यक्रम जोरशोर से मनाया जाता है। बसवारी में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गांव में मनमोहक झांकियों का गाजेबाजे के साथ जुलूस निकाला गया। जिसमें विभिन्न देवी-देेवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।
वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत रहे। प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र राजपूत ने फलों से तुलादान किया। विधायक ने कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर ग्रामीणों ने कुछ समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया। जिनका उन्होंने निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बीर नारायण राजपूत, पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रपाल राजपूत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि करन दद्दू, भूपेंद्र राजपूत, महेश शिवहरे, मुस्करा प्रधान बबलू अहिरवार आदि रहे।