फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cultural

पूरे महीने होती है अल्लाह की इबादत, गरीबों को मदद करने पर भी मिलता शबाब

Mon, 04 May 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
cultural
सुमेरपुर में इफ्तार के समय दुआ मांगते रोजदार। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। जिस तरह तलवार के वार को ढाल रोकती है। उसी तरह माहे रमजान का रोजा भी रोजेदार का बचाव करता है। इस महीने में दिनरात अल्लाह की इबादत होती है। लिहाजा इसे शहरे रमजान यानी अल्लाह का महीना कहा जाता है।
विज्ञापन

ईदगाह मदरसा के हाफिज रियातुल्ला ने बताया जैसे मस्जिद ए काबा को अल्लाह का घर कहते हैं। क्योंकि वहां अल्लाह के ही काम होते हैं। ऐसे ही रमजान अल्लाह का महीना है। क्योंकि इस महीने में अल्लाह के ही काम होते हैं। रोजा तरावीह वगैरा तो है ही अल्लाह के काम। मगर बहालते रोजा जो जायज नौकरी और जायज तिजारत वगैरा की जाती है वह भी अल्लाह के काम करार पाते हैं। इसलिए इस माह का नाम रमजान यानी अल्लाह का महीना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया माहे रमजान खरीफ की बारिश की तरह है। जैसे बारिश से जमीन धुल जाती है और रबी की फसल अच्छी होती है। उसी तरह यह महीना भी रोजेदारों के दिल के गुबार धो देता है और इससे अमाल की खेती हरी भरी रहती है। इसलिए इसे रमजान कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया एक हदीस में रिवायत है कि कयामत में जब दोजख गुनाहगार पर हमलावर होगी तो हुक्म होगा कि जो रोजेदार मरे हैं वह कहां है। जब वह सामने जाएंगे तो दोजख उनकी बू पहचान कर चालीस बरस के फासले पर उनसे दूर हट जाएगी।
यानि दोजख रोजेदार को छू भी नहीं पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि माहे रमजान में गरीबों को मदद करने पर भी ज्यादा से ज्यादा शबाब मिलता है। अपने माल की जकात व खरौत निकालकर गरीबों में बांटे।
घरों में इबादत करने को मशगूल रोजेदार
भरुआसुमेरपुर। लॉकडाउन के चलते माहे रमजान में रोजेदार घरों में ही इबादत करने मशगूल हैं। इफ्तार व नमाज के समय भी यह लोग सामाजिक दूरी बनाकर खुदा की इबादत कर रहे हैं।

ईदगाह मोहल्ले में इदरीश अहमद का पूरा परिवार रोजा रखे है। यह लोग सुबह सहरी करने के बाद पूरे दिन भीषण गर्मी व तपिश के बाद भी माहे रमजान के हर नियम का पालन कर रहे हैं। उनके पुत्र रसीद अहमद ने बताया तरावीह व नमाज के दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। बताया हर इबादत के बाद माहे मुबारक रमजान के सदकेतुफैल में वैश्विक महामारी कोरोना को खत्म करने की दुआ की जा रही है। कहा अल्लाह हमें जरूर इस महामारी से निजात दिलाएगा।

हाफिज रियातुल्ला साहब

हाफिज रियातुल्ला साहब- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed