{"_id":"612282868ebc3e7a2907519c","slug":"cultural-hamirpur-eduaction-hamirpur-news-knp6475525102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी हैं हम अभियान से होगा मातृ भाषा का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी हैं हम अभियान से होगा मातृ भाषा का विस्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मातृ भाषा को अपने प्रेम और कला से विस्तार देना चाहिए। हिंदी हैं हम इसके लिए एक अच्छा मंच है। अमर उजाला का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शनिवार को शहर के सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज में आयोजित हुआ। जहां निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिंदी के प्रति सम्मान प्रकट किया।
कालेज सभागार में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया। छात्राओं ने कहा कोविड 19 के चलते कई माह से विद्यालय बंद थे। खुलने के बाद यह पहली ऑफ लाइन प्रतियोगिता उन्हें काफी अच्छी लग रही है। विद्यालय की प्रधानाचार्या स्नेहा सचान ने प्रतियोगिता की गाइडलाइन और विषय की जानकारी दी। प्रधानाचार्या ने हिंदी हैं हम अभियान की सराहना की। कहा इस अभियान से हिंदी के प्रति लोगों में और रुझान व आकर्षण बढ़ाया है। हिंदी देश प्रेम के जज्बे से सराबोर है। प्रतियोगिता में इंटर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
जिसमें मोहिनी, छाया, अंजू देवी, वर्षा, खुशी, मांशी, अंजली, मुस्कान, आयुषी, श्वेता, कोमल, मेघा, प्रीति, मधु आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर छात्राओं ने हिंदी पर अपने विचार भी व्यक्त किए। प्रतियोगिता में समीक्षा गुप्ता प्रथम, श्रृष्टि सचान ने द्वितीय व खुशी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में विद्यालय की अध्यापिका रश्मि द्विवेदी, सुनीता कश्यप, अध्यापक रमाकांत कुशवाहा, जगमोहन, मैथिलीशरण, गोपाल व गोविंद का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
छात्रा प्रगति सिंह ने कहा हिंदी हैं हम अभियान से हम अपनी राष्ट्र भाषा को और परवान चढ़ा सकेंगे। इस अभियान में कई प्रतियोगिताएं शामिल की गई हैं। मुझे इसका हिस्सा बनने पर खुशी है।
छात्रा पूजा गुप्ता ने हिंदी हैं हम वतन है हिंदोस्ता हमारा गीत गाकर कहा इस अभियान से हिंदी के प्रति और रुझान बढ़ेगा। हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा व अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करती है।
छात्रा मनीषा का कहना है कि हिंदी हमारे देश की शान है। विश्व में सबसे अधिक ज्यादा बोलने वाली भाषा है। हिंदी हैं हम अभियान से लोगों में भाषा के प्रति और अधिक रुचि बढ़ेगी।