फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cultural,hamirpur,15 august

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Mon, 16 Aug 2021 06:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
cultural,hamirpur,15 august
हमीरपुर। जिले में 75वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालयों, सरकारी भवनों व पुलिस परेड ग्राउंड में भी ध्वजारोहण किया गया। वहीं जिला अस्पताल में मरीजों को फल और मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इसी के बाद राष्ट्रगान हुआ। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धर्मपत्नी को शाल, फल, मिष्ठान व पुष्पमाला से सम्मानित किया। एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एडीएम राजेश कुमार यादव ने विचार व्यक्त किए। जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, विधायक राठ मनीषा अनुरागी ने सवा नौ बजे गांधी पार्क पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। डीएम व एसपी कमलेश दीक्षित ने पुराना बेतवा घाट पहुंच सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

चेयरमैन कुलदीप निषाद, सीएमओ डा. एके रावत, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार शाक्य मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मुख्य अतिथि शारदादीन यादव व विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सक्सेना व राजेश शुक्ला रहे। प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रेमनारायण पुरवार, संस्थापक सदस्य राजकुमार सचान, राजेश तिवारी शासकीय अधिवक्ता, रामजी (नगर प्रचारक) मौजूद रहे। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डा. राजकुमार व स्टाफ ने श्रमदान व पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. अशोक बाबू, डा. सबा कौसर, धीरेंद्र चौहान, मृदुलता सोनकर, नरेश कुमार, लवकुश कुमार, डा. शालिनी, सुषमा कुशवाहा आदि रहीं। किशनू बाबू महाविद्यालय सिसोलर में प्राचार्य डा. भवानीदीन, महेश चंद्र शुक्ला, शिवबाबू गुप्ता, बाबू लाल शिवहरे, डा. श्यामनरायन, अखिलेश सोनी, सुरेश सोनी, देवेंद्र त्रिपाठी, आरती गुप्ता, गनेश शिवहरे, आनंद, रामचंद्र साहू, राजकुमार गुप्ता, गंगा दीन, हिमांशु सिंह, राकेश यादव मौजूद रहे। कुरारा कृषि विज्ञान केंद्र में ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल ने कहा अगर किसान खेती के साथ पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मत्स्य पालन इत्यादि के घटक को अपनाएं तो निश्चित तौर पर खेती से लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने 300 मीटर सीसी रोड बनवाने की घोषणा भी की।
प्रगतिशील महिला किसान मशरूम उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नीलम सिंह, पशुपालन एवं डेयरी की ऊषा सिंह, अर्जुन सिंह, मिथुन, बृजराज सिंह, सूरज यादव, कमलेश, अर्जुन सिंह को प्रशस्तिपत्र व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। रघुनंदन सिंह आईटीआई में अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौहान, प्रबंधिका प्रियंका सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गहरौली संवाद के अनुसार गोविंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बलराम सिंह राजपूत, स्व. पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में प्राचार्य लोकेंद्र नाथ पांडेय, आर्यावर्त बैंक में शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इमिलिया गांव में गैस एजेंसी संचालक ने ध्वजारोहण किया। इंडियन बैंक इमिलिया में प्रबंधक मिलन राजपूत ने ध्वजारोहण किया।
ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मना राष्ट्रीय पर्व
पत्योरा। प्रधान अरविंद निषाद ने पंचायत सचिवालय में ध्वजारोहण किया। बीडीसी कुलदीप सिंह, रामकुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, रामराज निषाद, जयराम निषाद, अहमद खां, रामकुमार निषाद आदि रहे। देवगांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बृजराज सिंह चंदेल की समाधि स्थल पर प्रधान ने सफाई कराकर ध्वजारोहण किया। ब्लॉक प्रमुख जयनरायन यादव ने पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाध्यापिका विजयाकुमारी, शिवभूषण सिंह, लालाराम यादव, चिंताहरण पांडेय, विनोद सिंह, जितेंद्र शिवहरे, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।
12 नवजात बच्चियों को दिया उपहार
हमीरपुर। स्वतंत्रता दिवस पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष शैलजा त्रिपाठी, सदस्य मोहिता दीक्षित ने जिला महिला अस्पताल में जन्मी 12 नवजात बच्चियों व उनकी माताओं को एक कंपनी की किट, मिठाई, फल, बेटी जन्मोत्सव प्रमाणपत्र दिए। इसके अलावा अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर सभी नवजात शिशुओं (पुत्र- पुत्री सभी) की माताओं व अन्य रोगियों के लिए फल वितरित किए। अध्यक्ष शैलजा त्रिपाठी ने कहा बेटा-बेटी में कोई भी अंतर न समझा जाए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके रावत, सीएमएस महिला अस्पताल फौजिया अंजुम नोमानी, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज, जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर आदि रहे। उसके बाद उन्होंने केसरिया डेरा की बाढ़ प्रभावित 50 से अधिक महिलाओं को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में फल व मिठाई वितरित किया।
अधिकारियों व समाजसेवियों ने किया ध्वजारोहण
मौदहा। एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने तहसील परिसर, सीओ रवि प्रकाश ने कोतवाली, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार दोहरे ने ध्वजारोहण किया। आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अनुसूचित बस्ती में सफाई अभियान चलाया। सुंदरलाल शिवहरे महाविद्यालय के अध्यक्ष विष्णु शंकर शिवहरे, बिजली उपखंड कार्यालय में एसडीओ राकेश कुमार, सीएचसी में अधीक्षक डा. अनिल सचान, वन विभाग में रेंजर इफ्तिखार अहमद, नेशनल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कौशल किशोर दिहोलिया, रहमानिया इंटर कॉलेज में प्रबंधक सफी अहमद व प्राचार्य रजिया सुल्तान, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल व साथ में समाजसेवी जयप्रकाश त्रिपाठी, ओमप्रकाश तिवारी, रमाशंकर गुप्ता ने ध्वजारोहण कर विचार रखे। ब्लाक प्रमुख सुशीला निषाद, प्रतिनिधि लालाराम व वीडियो अभिमन्यु सेठ ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज में प्राचार्य सत्यनारायण सिंह, गांधी इंटर कॉलेज में प्रबंधक प्रताप सिंह मराठा, प्राचार्य पीएन सक्सेना व शहीद स्मारक में पूर्व सैनिकों ने ध्वजारोहण किया।
उल्टा तिरंगा लगाने का फोटो वायरल
मौदहा। कुनेहटा में पंचायत सचिवालय में तिरंगा को उल्टा लगाया गया। जिस पर प्रधान समेत अन्य लोगों ने तिरंगा को सीधा किया। तिरंगा उल्टा लगाने की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई। प्रधान रामराज खंगार ने बताया जिस समय झंडा लगाया जा रहा था। वह मौके पर नहीं थे।
क्रास कंट्री रेस में आलोक व सुष्मिता प्रथम
हमीरपुर। स्वतंत्रता दिवस पर बालक-बालिकाओं की 5 किमी की क्रास कंट्री रेस सिटी फारेस्ट से बदनपुर तक हुई। जिसमें जिले के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्रास कंट्री का उद्घाटन जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने किया। बालक वर्ग में आलोक कुमार प्रथम, दिपेंद्र यादव द्वितीय व अरविंद कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सुष्मिता प्रथम, इच्छा द्वितीय व पूजा देवी तृतीय रहीं। इसी प्रकार सांत्वना पुरस्कार में अंकित कुमार, अरुण सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, कसक खान, निधि व मुस्कान रही। इस मौके पर उपक्रीडाधिकारी दिनेश कुमार, आशुतोष बाजपेई, प्रिंस, अनुज सिंह, आलोक सिंह, यातीश, मोनू, अर्पित रहे।

सरकारी भवनों में किया ध्वजारोहण
भरुआसुमेरपुर। ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख जयनरायन सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। रिमझिम इस्पात में मैनेजर मनोज गुप्ता व नगर पंचायत में अध्यक्ष आनंदी प्रसाद पालीवाल, युगचेतना महाविद्यालय में प्रबंधक स्वामी सत्यप्रकाश महाराज, स्वामी बैरागानंद महाराज, प्राचार्य डा. अनिल पांडेय, केपी इंटर कॉलेज में अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, जीजीआईसी में प्रधानाचार्या नीना पांडेय व नदेहरा में कल्प हमीरो सेवा समिति के सचिव मुफीद कादरी ने ध्वजारोहण किया। मंडी समिति में सचिव बृजेश निगम, मिहुना में प्रधान शिवबदन यादव, अमिरता में प्रधान सुनील सचान, पलरा में प्रधान रामखिलावन श्रीवास, कुंडौंरा में प्रधान सविता यादव, छानी बुजुर्ग में प्रधान राजेश्वरी यादव, पौथिया में प्रधान वंदना सचान, बरदहा सहजना में प्रधान विनोद निषाद, बिरखेरा में प्रधान अशोक यादव, बदनपुर में प्रधान साधना साहू, सहरापुर में प्रधान आशा सिंह चंदेल, मौहर में प्रधान राममिलन निषाद, धनपुरा में प्रधान चंद्रपाल प्रजापति, दरियापुर में प्रधान आशाराम प्रजापति, विदोखर मेंदनी प्रधान लालाराम यादव, छानी खुर्द में प्रधान श्याम कुंवर, पचखुरा खुर्द में प्रधान अनिल यादव ने ध्वजारोहण कर बुजुर्गों को सम्मानित किया। थाने में क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने ध्वजारोहण किया। उधर भाजपाइयों ने शहीद पार्कों में पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed