फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Crops ruined by rain; no compensation despite insurance.

Hamirpur News: बारिश से फसल चौपट, बीमा के बाद भी मुआवजा नहीं

Sat, 10 Oct 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Crops ruined by rain; no compensation despite insurance.
हमीरपुर। अतिवृष्टि से तिल, मूंग और उड़द की फसल बर्बाद होने के बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को सरीला क्षेत्र के भेंड़ी डांडा गांव के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा और नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि सितंबर में मूसलाधार बारिश से खेतों में खरीफ की फसलें नष्ट हो गई थीं। फसल का बीमा कराने के बावजूद बीमा कंपनी से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। फसल का आकलन भी ठीक से नहीं हो रहा है। किसानों का कहना है कि खरीफ फसल चौपट होने से रबी की बोआई के लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ेगा। खरीफ का मुआवजा समय पर मिल जाए तो ऋण की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बीमा कंपनी से क्लेम दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राकेश चंद्र, भीष्म सिंह, कालीचरन, सुरेंद्र अहिरवार, शुभव सिंह, अंबरीश, धर्मपाल सिंह, सौरभ, शिवपाल, तेज प्रताप सिंह आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed