{"_id":"3a009364441dd5cb3dc94f51531c08f8","slug":"yamuna-and-betwa-river-grew-5-m-in-three-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में यमुना और बेतवा 5 मीटर बढ़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन में यमुना और बेतवा 5 मीटर बढ़ीं
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड व राजस्थान में हुई भारी बारिश का असर मुख्यालय में नदियों पर दिखाई देने लगा है। इधर कई दिनों से यमुना व बेतवा नदियों के जलस्तर पर खासी बढ़ोत्तरी हो गई है। यमुना का 5 तो बेतवा का 5.5 मीटर जलस्तर बढ़ा है।
उत्तर भारत में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मुख्यालय से निकली यमुना व बेतवा नदियों के जलस्तर में इजाफा होने लगा है। एक सप्ताह पूर्व जहां बेतवा नदी नाले के समान नजर आ रही थी।
बुधवार से शुक्रवार तक यमुना नदी का जलस्तर 5 मीटर बढ़ा है। वहीं यमुना नदी का प्रवाह तेज होने के कारण बेतवा नदी में टेल का पानी इकट्ठा हो रहा है।
मौदहा बांध के अधिशाषी अभियंता एसके पांडेय ने बताया कि बुधवार को यमुना नदी में सामान्य जलस्तर 91.200 मीटर था। जो गुरुवार को बढ़कर 95.320 मीटर और वहीं शुक्रवार को यमुना में आई बाढ़ के कारण जलस्तर बढ़कर 96.320 मीटर हो गया है।
विज्ञापन
इसी नदी का असर बेतवा नदी पर पड़ रहा है। मुख्यालय के निकट संगम होने से इसका जलस्तर गुरुवार को 90.950 मीटर से बढ़कर 92.500 मीटर हो गया।
शुक्रवार की दोपहर तक 95.950 मीटर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बेतवा नदी में बाढ़ का पानी नहीं आ रहा है। बल्कि यमुना नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बढ़ रही है।
मौदहा डेम में अब तक हुई 212 एमएम वर्षा
जिले के कई हिस्सों में अच्छी खासी बरसात हो चुकी है। वहीं मुख्यालय में अब तक मात्र 107 एमएम वर्षा हुई है। जबकि मौदहा डेम में 212 एमएम बरसात हो चुकी है। इस कारण बांध में 140.60 मीटर जलस्तर पहुंच गया है। अब केवल 7 मीटर पानी कमी है। फिलहाल बांध में 147.70 मीटर तक पानी स्टोर करने की क्षमता है।