फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Women were made shops closed

महिलाओं ने खुली दुकानें बंद कराईं

Mon, 03 Aug 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 03 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women were made shops closed

कस्बे में 25 जुलाई को हुए बलवे के बाद लोगों के आक्रोश की आग ठंडी नहीं हो

विज्ञापन
रही है। सपा नेताओं ने कस्बे की कुछ दुकानों को जबरन खुलवा दिया जिसकी जानकारी धरने पर बैठीं महिलाओं को हुई तो वे भड़क गई और जबरन दुकानें बंद करा दीं। 

ज्ञात हो कि तीन दिन से ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा वापसी व गिरफ्तार लोगों को छोड़ने के मांग पर कस्बे के पाथादेवी मंदिर के पास महिलाएं धरने पर बैठी हैं।

रविवार शाम भाजपा की ममता अनुरागी, निशा शर्मा व फूलसिंह नेक्या धरने में शामिल हुईं। तभी धरने में बैठी महिलाओं को सूचना मिली कि सपा नेताओं ने कस्बे की कुछ दुकानों को जबरन खुलवा दिया है।

जिस पर धरने पर बैठी सभी महिलाएं भड़क गई। धरने में मौजूद महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, हमें न्याय चाहिए के नारे लगाते हुए खुली दुकानों को बंद कराने निकल पड़ी।

सबसे पहले बस स्टैंड में खुली समोसा की दुकान बंद कराई। फिर थाना तिराहे होते हुए बाजार के पास खुली करीब 4-5 दुकानों को बंद कराया। महिलाओं को देखकर पुलिस हरकत में तो आई, लेकिन एक भी महिला पुलिस कर्मी न होने के कारण मूकदर्शक बनी रही।

इसके बाद महिलाओं को आता देख दुकानदारों ने पहले से ही अपनी दुकानें बंद कर दी और वहां से चले गए। इसके बाद सभी महिलाएं वापस अपने धरने में बैठ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed