फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Will offer prayers at the nag temple

नाग मंदिर में आज होगी पूजा अर्चना

Wed, 19 Aug 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 19 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Will offer prayers at the nag temple

नाग पंचमी के अवसर पर गहरौली क्षेत्र के अलरा गांव

विज्ञापन
में पहाड़ के ऊपर स्थित नागदेवता मंदिर में श्रद्धालु नाग देवता की पूजा अर्चना करेंगे। बुधवार से मंदिर परिसर में तीन दिवसीय मेला लगेगा और आल्हा महोत्सव में आल्हा गायन होगा।

अलरा गांव में सुप्रसिद्ध नाग देवता मंदिर का क्षेत्र में विशेष महत्व है। नाग पंचमी पर दूरदराज से लोग नाग देवता के दर्शन करने आते हैं। वर्ष 1964 को गांव स्थित पहाड़ पर ग्रामीणों ने नाग देवता का भव्य मंदिर बनवाया था।

जिसकी मान्यता दूर-दूर तक फैली है। इस मौके पर तीन दिवसीय मेला लगता है। बुधवार को आल्हा महोत्सव होगा।

अलरा गांव के बुजुर्ग गिरजाशंकर दीक्षित व गहरौली गांव निवासी पं.जगदीश तिवारी बताते हैं कि गांव में सन् 1964 में पहाड़ के ऊपर नाग देवता का मंदिर बनवाया गया था। नागपंचमी के दिन दो नागों को मंदिर के आसपास देखा जाता है।

मेला आयोजक ग्राम प्रधान रामबाबू यादव एवं कमेटी के अध्यक्ष जगजीवन यादव ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में दूर दराज से दुकानदार आते हैं। जिनके रहने खाने पीने व सुरक्षा का पूरा इंतजाम कमेटी की ओर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed