फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Will act on two sides clashed in Choupal

चौपाल में भिड़े दो पक्षों पर होगी कार्रवाई

Mon, 20 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 20 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Will act on two sides clashed in Choupal
मारपीट - फोटो : कैरीकेचर

लोहिया गांव नारायच में मंडलायुक्त की चौपाल में दो पक्षों की तनातनी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के खिलाफ बीट लिखाने के साथ ही जांच कर कठोर कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। वहीं गांव के कोटेदार व राजस्व निरीक्षक के  खिलाफ हुई शिकायतों पर हटाने के निर्देश पर भी अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।

विज्ञापन


शनिवार देर शाम नारायच लोहिया गांव पहुंचे मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने हल्की बारिश के बीच चौपाल लगाई थी। इसी दौरान पुराने मामले में एक पक्ष ने अपनी बात रखनी चाही तो दूसरे पक्ष ने पकड़कर पीछे खींच लिया। जिससे दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। जिससे बीच महिलाएं झगड़ा होने की आशंका से जाने लगीं।
विज्ञापन


तब मंडलायुक्त ने शांत किया था। कोतवाल घनश्याम पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की पहचान कर इनके विरुद्ध शांतिभंग करने की बीट लिखा दी गई है। संबंधित क्षेत्र के थानेदार ने जांच शुरू कर दी है। इसी के बाद इन पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चौपाल में गांव के कोटेदार पर राशन में गड़बड़ी किए जाने व पात्रों को राशन न देने के साथ क्षेत्र के कानूनगो पर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को नजरअंदाज करने संबंधी शिकायतें हुई। पेयजल की समस्या बताई कहा गया कि हैंडपंपों को कुछ लोगों ने दीवार बनाकर घेर लिया है।


जिस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह को निर्देश दिए कि सभी हैंडपंपों के सोख्ता बनवाएं। जिन्होंने अभी तक नहीं बनवाए हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। वहीं उपजिलाधिकारी किशोर गुप्ता ने बताया कि मंडलायुक्त के आदेश पर कोटेदार की जांच के बाद आम सहमति से कोटे की नई दुकान का आवंटन किया जा रहा है। संबंधित राजस्व निरीक्षक को भी हटाने की कार्रवाई शीघ्र अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed