फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wife beaten with husband's slippers

पत्नी ने पति की सरेआम चप्पलों से पीटा

Thu, 02 Nov 2017 12:07 AM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Thu, 02 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Wife beaten with husband's slippers
मुख्यालय के बसस्टैंड के पास पति की चप्पलों से पिटाई करती पत्नी व पुत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। पति पर संगीन आरोप लगाते हुए पत्नी ने अपनी सौतेली बेटी के साथ मिलकर सरेआम पति की चप्पलों और लात-घूसों से पिटाई कर दी। इससे भीड़भाड़ वाले इलाके में लोगों का मजमा लग गया। मगर किसी ने बीच में आकर मामले को सुलझाने का प्रयास तक नहीं किया। न ही कोतवाली में किसी ने कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन



मौदहा निवासी एक अधेड़ मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो में चालक के पद पर तैनात है। चालक ने तीन शादियां की है। चालक की पहली पत्नी से दो पुत्रियां है। बड़ी पुत्री हाईस्कूल तो छोटी पुत्री नौवीं में पढ़ती है। करीब 15 वर्ष पूर्व पत्नी की मौत हो गई। जिस पर चालक ने दूसरी शादी सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से कर ली। जिससे उसके तीन बच्चे एक पुत्र व दो बेटियां है। पहली पत्नी की दोनों पुत्रियां भी दूसरी पत्नी के साथ सुमेरपुर में रहती है।
विज्ञापन



दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि घर का खर्चा चलाने के लिए पति पैसे नहीं देता है। आरोप लगाया कि उसका वह पुत्रियों के साथ छेड़खानी करता है। विरोध करने पर मारता पीटता है। वहीं, चालक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पुत्रियों से गलत काम करवाती है। जिसका वह अक्सर विरोध करता है। मंगलवार को उसने इसकी जानकारी यूपी 100 को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पुत्री को एक युवक के साथ पकड़ा था। पुलिस दोनों को सुमेरपुर थाने ले गई। जहां पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं, स्थानीय कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला कोतवाली आई थी। मगर कोई तहरीर नहीं दी है। बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed