फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wheat procurement becoming the standard resistor

गेहूं खरीद में मानक आ रहा आडे़

Sun, 12 Apr 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 12 Apr 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement becoming the standard resistor

शासन ने गेहूं खरीद केंद्र तो खोल दिए हैं लेकिन गेहूं पर तय मानक आड़े आने से खरीद का काम ठप है। जमीन पर पड़ी फसल को समेटकर निकाला गया गेहूं इन केंद्रों में नहीं खरीदा जा रहा है। मायूस किसान औने-पौने दाम पर गल्ला व्यापारियों को गेहूं बेचने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति में चार गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। खरीद का कार्य बीते चार अप्रैल से शुरू है। तबसे पीसीएफ केंद्र में करीब 200 क्विंटल और 65 क्विंटल क्रय विक्रय खरीद केंद्र में खरीदा गया। इसी के बाद नया आदेश आया। जिसमें कहा गया कि गेहूं की बोरियों की सिलाई मशीन और प्लास्टिक के धागे से होगी।
विज्ञापन


जबकि केंद्रों में न तो मशीनें हैं और न बिजली। किसी तरह सिलाई मशीनें केंद्र प्रभारियों ने मंगाई और बिजली का प्रबंध किया तो खरीद का मानक आडे़ आ गया। गेहूं का दाना बेहद पतला हो गया है। निर्धारित मानक के अनुसार 6 प्रतिशत पतला दाना होने पर तो गेहूं खरीदा जा सकता है। जबकि 2 प्रतिशत गेहूं में मिला अन्य जिंस खरीदा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विपरीत खरीद केंद्र एफसीआई में गेहूं का जो औसत मानक है। उसमें 20.5 प्रतिशत सिकुड़ा गेहूं है। वहीं 4 से 6 प्रतिशत गेहूं में अन्य जिंस व खतपतवार मिला है। बांदा में हुई अधिकारियों की बैठक के बाद यह अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक कोई नया आदेश न मिलने पर खरीद के लिए तैयार बैठे केंद्र प्रभारी गेहूं खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।


केंद्रो में सन्नाटा है, वहीं पल्लेदारों की हड़ताल के चलते मंडी की ज्यादातर दुकानें बंद है। जो व्यापारी मजबूरी में गेहूं खरीद रहे है और किसान स्वयं तौल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed