फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Water Corporation Forgot to add pipeline

पाइप लाइन को जोड़ना भूल गया जलनिगम

Tue, 02 Jun 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 02 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Water Corporation Forgot to add pipeline
जलनिगम की मनमानी देखनी है तो पारा गांव आइये। वर्ष 2009 में स्थापित एकल
विज्ञापन
पेयजल योजना में नलकूप की बोरिंग कराने के बाद जलनिगम कोठी बनवाना भूल गया। वहीं गांव के अंदर बिछाई गई लाइन के पाइप एक दूसरे से जोड़ना भी जलनिगम भूल गया। फिलहाल इस मनमानी से गांव के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।

करोड़ाें रुपये का बजट खर्च करने वाले जलनिगम का बुरा हाल है। विकासखंड के पारा गांव में वर्ष 2009 में लाखों की लागत से एकल ग्राम पेयजल योजना बनाई गई थी। जलनिगम ने नलकूप की बोरिंग करा दी। लेकिन कोठी बनाने की सुधि नहीं ली।

हालांकि योजना में पानी की टंकी बनाई गई है। अधिकारियों से दबाव डलवाकर प्रधान को हैंडओवर कर देने के बाद जलनिगम के अभियंता फ्री हो चुके हैं। खुले में लगे नलकूप को चलाने के लिए करीब 100 मीटर की दूरी पर बनी टंकी के बगल में बने एक कमरे में कट आउट व स्टार्टर लगाया गया है।

योजना में डाली गई घटिया लाइनों के पाइपों को जोड़ा भी नहीं गया है। सप्लाई चालू करते ही लीकेज के जरिए सारा पानी निकल जाता है। जिससे आजिज ग्राम पंचायत ने इस ओर देखना बंद कर दिया है। वहीं नलकूप में पड़ी 15 एचपी की मोटर भी फुंक चुकी है। ऐसी भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

जलनिगम के जेई रामरतन ने बताया कि पारा गांव में जिस स्थान पर नलकूप की बोरिंग की गई वह वन विभाग की जगह है। इसके  चलते पंप हाउस का निर्माण नहीं करा सके। इसीलिए टंकी के निकट कमरा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed