{"_id":"06f472da105a2d357f1b9bd330c12135","slug":"two-ponds-began-renovations-in-the-town-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे के दो तालाबों का जीर्णोद्धार शुरू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्बे के दो तालाबों का जीर्णोद्धार शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत दो तालाबों का जीर्णोद्धार करा रही है।
विज्ञापन
अंत्येष्टि विकास योजना के जरिए कसबे में तालाबों के किनारे दो शमशान
स्थलों का भी निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इन कार्यों के लिए 74 लाख
रुपये की धनराशि खर्च होगी।
क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रयास तेज हैं। तालाबों की खुदाई करने का काम भी कई स्थानों पर शुरू करा दिया गया है। इसके चलते कस्बे में भी दो तालाबों की सूरत बदलने का काम शुरू कराया गया है।
कस्बे में हमीरपुर-कालपी मार्ग में डाकखाना के सामने परमेश्वरी तालाब की सूरत बदलने का काम तेज कर दिया गया है। इसी की भीट पर श्मशान घाट है।
नगर पंचायत ने श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए सीसी रोड बनाई लेकिन मौजूदा समय में मार्ग पूरी तरह उखड़ चुका है। बरसात के मौसम में दाह संस्कार करने जाने वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
नगर पंचायत ने अंत्येष्टि विकास योजना के तहत शवदाह गृह के चारों ओर बाउंड्रीवाल, सीसी सड़क तथा घाट का निर्माण कराना शुरू कर दिया गया है। इसी प्रकार कसबे के भौली रोड स्थित भगत तालाब स्थित शमशान घाट में भी बाउंड्रीवाल निर्माण, इंटरलाकिंग तथा शवदाह गृह का निर्माण किया जाना है।
इसके अलावा बिलवारी श्मशान घाट में बाउंड्रीवाल, इंटरलाकिंग, प्रकाश के लिए एलईडी लाइटें लगाए जाने का कार्य प्रस्तावित है। इन कार्यों के लिए नगर पंचायत अंत्येष्टि विकास योजना से धन खर्च किया जा रहा है।
अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अंत्येष्टि विकास योजना के तहत कस्बे के तीन श्मशान घाटों के निर्माण कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए शासन से 74 लाख रुपये भी प्राप्त हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ठेकेदारों के माध्यम से इनका निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है।