{"_id":"5af7d3e431b7c4ce389bef3fa4d2034d","slug":"two-people-died-from-the-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से जर्रा जर्रा कांपा, दो लोगों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठंड से जर्रा जर्रा कांपा, दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर के बीच होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी मौदहा क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों में ठंड की चपेट में
आकर दो लोगों ने अपनी जान गवां दी।
लगातार पारा घटने व कोहरा तथा ठंडी हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं मंगलवार को दिन भर धूप नहीं निकलने से लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। चांदीकला गांव निवासी रामआसरे (30) पुत्र शिवबरन बीती रात सोमवार को खेतों से काम कर घर आए थे।
ठंड की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़े। परिजन सरकारी अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। कसबे के निकट फत्तेपुर गांव की सुमित्रा (70) पत्नी रामसेवक गिरि शाम को कामकाज निपटाने में लगी थी तभी जाड़ा लगा।
इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहांसुबह उसकी मौत हो गई। नगर के हर स्थान से एक ही आवाज आ रही है कि प्रशासन व नगर पालिका ने अलावों का उचित प्रबंध नहीं किया है।