{"_id":"b567399193a9470770f72ea82ef45676","slug":"truck-and-roadways-bus-collision-30-passengers-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व रोडवेज बस में भिड़ंत, 30 यात्री घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक व रोडवेज बस में भिड़ंत, 30 यात्री घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 03 May 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सजेती के धीरपुर गांव के निकट रविवार सुबह 10 बजे हाइवे पर ट्रक की टक्कर से महोबा डिपो की बस असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे बस में सवार 55 यात्रियों में 30 लोग घायल हो गए। घायलों में चालक परिचालक समेत 14 लोगों को सदर अस्पताल लाया गया। जबकि अन्य घायल घाटमपुर या कानपुर के अस्पतालों में इलाज कराने चले गए। सदर अस्पताल लाए गए चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
महोबा डिपो की रोडवेज बस रविवार को सुबह स्थानीय रोडवेज स्टैंड से 55 सवारियां लेकर कानपुर की ओर चली। बस जैसे ही धीरपुर गांव, सजेती, जिला कानपुर के निकट पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज गति ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के चालक जमील (50) पुत्र जहूर अहमद निवासी महोबा को गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन
जिस कारण उसके हाथ से स्टेयरिंग छूट जाने से बस दूसरी साइड पर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद क्रेन मंगवाकर लोगों को बस से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
हादसे में बस का परिचालक फैय्याज (35) पुत्र एजाज निवासी महोबा, अनिल (25) पुत्र रामस्वरूप निवासी पतारा थाना कुरारा, चित्रांशु (18) पुत्र रामकुमार सोनी निवासी कालपी चौराहा हमीरपुर, कुंदन सिंह (25) पुत्र छंग्गू निवासी महदनी थाना सजेती, सुनील तिवारी (28) पुत्र आनंद प्रसाद निवासी मलखौरी चलता जनपद छतरपुर मप्र, अमित द्विवेदी (30) पुत्र हरनारायण निवासी हाथी दरवाजा हमीरपुर, अनीसा (20) पुत्री अयोध्या प्रसाद निवासी बांगरमऊ उन्नाव, राखी सचान (20) पुत्री योगेंद्र निवासी मौदहा, रामकिशोरी (75) पत्नी बृजकिशोर, उसका पुत्र सुनील (42) निवासी कबरई, सीताराम (35) पुत्र सोनी, पत्नी अल्पना (30) व चार वर्षीय पुत्र सौम्य घायल हो गए। राहगीर और परिजन अपने संसाधनों से घायलों को सदर अस्पताल लेकर आए।
डा. बीसी पाल ने बताया कि घायलों में चालक जमील, परिचालक फैय्याज, कुंदन सिंह, राखी सचान की हालत गंभीर होने पर कानपुर रिफर कर दिया गया। वहीं चालक ने बताया कि दुर्घटना ट्रक चालक की गलती से हुई है। उसने बस में सीधी टक्कर मार दी। यात्रियों ने बताया कि अन्य करीब 15 घायलों को कानपुर या घाटमपुर के अस्पतालों में भेजा गया है।