{"_id":"76813c88e9b2b8da3715976d77e6299f","slug":"trouble-is-facing-farmers-with-crop-failure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की बर्बादी के साथ किसानों को झेलनी पड़ रही मुसीबत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फसल की बर्बादी के साथ किसानों को झेलनी पड़ रही मुसीबत
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमय हुई वर्षा से बर्बाद फसलों ने जहां किसानों को झकझोर कर रख दिया है। वहीं शेष बचीं फसल की कटाई में किसानों के पसीने छूट रहे है।
विज्ञापन
प्रति बीघा गेहूं की कटाई पर एक क्विंटल कटाई देनी पड़ रही है। गांव के किसान रामऔतार, राजाराम, सुरेश का कहना है कि एक तो प्रकृति ने पहले ही उनकी फसलों को बर्बाद कर दिया है। बची खुचीं फसलों को कटाई कराने में मनमानी मजदूरी देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
टीम बनाकर गेहूं की कटाई के काम में लगे मजदूर बाबूलाल का कहना है कि बीते दिनों हुई बारिश व तेज आंधी से फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गई है।
फसलों के खेतों में फैल जाने से इन्हें समेटने में खासी दिक्कत हो रही है। ऐसे में 8 लोगों के बीच एक बीघे की फसल काटने में पूरा दिन लग जाता है।
अब अगर दिन भर में ठीक-ठाक दिहाड़ी न मिले तो क्यों सारा दिन धूप में बैठकर काम करें। पौथिया गांव की संतोष कुमारी ने बताया कि 4 बीघे में धनिया बोई थी। जिसमें सिर्फ 9 किलो ही पैदावार हुई। जिसमें 5 किलो कटाई मजदूरों को दे दी। बची 4 किलो धनिया से जुताई, बुआई व बीज का खर्च तक नहीं निकला है।
विज्ञापन