फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minor Intermediate student abducted, taken to a hotel and raped.

Meerut News: नाबालिग इंटर की छात्रा का अपहरण, होटल में लाकर किया दुष्कर्म

Thu, 27 Aug 2026 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Minor Intermediate student abducted, taken to a hotel and raped.
भावनपुर थाना क्षेत्र के होटल निशांत रेजीडेंसी की घटना, हिंदू संगठनों का हंगामा
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के दो युवक व युवती सहित होटल संचालक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पोक्सो में प्राथमिकी दर्ज
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। खरदौनी गांव के दो युवकों ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर स्कूल जा रही इंटर की छात्रा का अपहरण किया और भावनपुर क्षेत्र के होटल में लाकर दुष्कर्म किया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर गए तो होटल मालिक ने उनके साथ अभद्रता कर दी, इससे भारी हंगामा हो गया। सूचना पर दो थानों की पुलिस पहुंची और आरोपियों और पीड़ित छात्रा को थाने ले गए। भावनपुर थाना पुलिस ने दोनों युवक व युवती सहित होटल संचालक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो में प्राथमिकी दर्ज की है।
इंचौली क्षेत्र के एक गांव निवास महिला ने भावनपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी इंटर की छात्रा है। बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकली। तभी खरदौनी निवासी समीर और तालिब ने अपनी दोस्त सुमायल्या के साथ मिलकर कार से उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। आरोप है कि तीनों उसे भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर एक्सटेंशन स्थित होटल निशांत रेजीडेंसी ले आए। आरोप है छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। दूसरे समुदाय के युवकों के साथ युवती होने की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता होटल पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है होटल संचालक भाजपा नेता अमन फौजी ने उनके साथ अभद्रता कर दी तो हंगामा बढ़ गया। आसपास के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। सूचना पर पहले गंगानगर थाना प्रभारी पहुंच गए और हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाया। इस बीच भावनपुर थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एसआई मोनिका व एक महिला कांस्टेबल ने छात्रा को होटल से किसी तरह निकाला। पुलिस सुरक्षा में आरोपी और पीड़िता को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल संयोजक हिमांशु शर्मा और सहमंत्री बंटी बजरंगी ने आरोप लगाया कि इस बीच होटल संचालक अमन फौजी और उसके कर्मचारियों ने फर्जी आधार कार्ड दिखाकर चारों को एक ही समुदाय का बालिग बताते बताते हुए होटल से भगाने का प्रयास किया। भारी संख्या में कार्यकर्ता भावनपुर थाने पहुंच गए। उन्होंने भावनपुर एसएसआई मोहम्मद ओवेश पर आरोपियों के मोबाइल फोन छिपाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने पहचान छिपाकर लव-जिहाद का आरोप लगाया। इस बीच सीओ सदर देहात सुधीर सिंह से कार्यकर्ताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की। हंगामा करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं में महानगर सह संयोजक रिंकू ठाकुर, कृष्ण कश्यप, विशाल धानक, उज्ज्वल तायल, प्रिंस सोनकर, आकाश प्रजापति, दिलकेश हिंदू और सागर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--------------
मां की तहरीर पर चार लोगों पर प्राथमिकी :
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि भावनपुर थाने में पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर खरदौनी निवासी समीर, तालिब और युवती सुमायल्या सहित होटल संचालक अमन फौजी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, प्रतिरूपण और पॉक्सो की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। कोर्ट में पीड़िता के भी बयान कराए जाएंगे।
-----
पुलिस ने होटल किया सील
होटल निशांत रेजीडेंसी में हुई घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर होटल पर सील लगा दी। पुलिस ने घटना के समय मौजूद होटल के सभी कर्मचारियों को थाने बुलाकर पूछताछ की। कार्यकर्ताओं का आरोप है बिना जांच के होटल संचालक फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से होटल में प्रवेश दे रहे हैं।

------------------------
होटल मालिकों पर होगी पाेक्सो की कार्रवाई:डीआईजी
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि नाबालिग का होटल में कमरा देने पर होटल मालिक पर भी पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटनाएं होटल संचालक छिपाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed