फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Thousands of cash and luggage took away

हजारों की नकदी व सामान ले गए चोर

Fri, 31 Mar 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Thousands of cash and luggage took away
दुकान में पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
चोरों ने गुरुवार रात को दो किराना, एक मशीनरी स्टोर व कच्चे घर में सेंध लगाकर हजारों रुपये की नकदी व लाखों का सामान चुरा लिया। घटना के समय कुछ दूर पर पुलिस तैनात रही। लेकिन, उसे घटना की भनक तक नहीं लगी। व्यापार मंडल ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए चोरियों का शीघ्र
विज्ञापन


खुलासा किए जाने की मांग की है। उधर पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पिछली रात बस स्टैंड के निकट अज्ञात चोरों ने श्याम चक्की, राजा किराना स्टोर, उमेश किराना, न्यू शक्ति मशीनरी स्टोर में सेंध लगाकर व ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान ले गए। सुबह जब घटना की
विज्ञापन


जानकारी हुई तो लोगों में हड़कंप मच गया। मशीनरी स्टोर के मालिक रामलखन प्रजापति ने पीड़ितों की ओर से थाने में संयुक्त तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि राजा किराना, उमेश किराना व मशीनरी स्टोर में सेंध लगाकर चोरी हुई है। जबकि श्याम चक्की का ताला तोड़ा गया है। चोर श्याम
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्की से ढाई हजार रुपये, उमेश किराना से पांच हजार, न्यू शक्ति मशीनरी से दो हजार व राजा किराना स्टोर से 10 हजार रुपये नकद ले गए। इसके अलावा किराने की दोनाें दुकानाें से मेवा, रिफाइंड समेत लाखों का सामान ले गए। मशीनरी स्टोर से दो समरसेबिल पंप, स्टार्टर चोरी कर ले गए। व्यापारियों

का कहना है कि रोजाना बसस्टैंड में पुलिस रहती है। मगर चोरी होती रही और पुलिस सोती रही। सूचना पाकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता, महामंत्री अमित गुप्ता आदि मौके पर पहुंचे और घटना की निंदा की। बताया कि 15 मार्च से अब तक एक दर्जन चोरी की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस ने किसी भी घटना


का मुकदमा दर्ज नहीं किया है और न ही खुलासा किया है। 20 मार्च को भौरा से आई महिला कंचनिया वर्मा के साथ 10 हजार रुपये की टप्पेबाजी भी हो गई जिसका पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। व्यापार मंडल का कहना है कि अगर घटनाओं का खुलासा नहीं किया गया तो थाने का घेराव किया जाएगा। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस को मौके पर भेजकर घटनाओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed