{"_id":"577568704f1c1b072779a8f2","slug":"then-in-the-warehouse-burglary-theft-of-18-bora-mole","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में फिर सेंधमारी, 18 बोरा तिल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम में फिर सेंधमारी, 18 बोरा तिल चोरी
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
The broken wall of the warehouse drove commission
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात चोरों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति की एक आढ़त के गोदाम में सेंध लगाकर 18 बोरा तिल चुराकर लिया। गुरुवार सुबह जब दुकानदार ने गोदाम पहुंचकर दीवार टूटी देखी तो सनसनी फैल गई। इसी आढ़त से बीते एक सप्ताह पूर्व भी तिल की चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
पीयूष ट्रेडर्स के मालिक बृजेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र काशी प्रसाद गुप्ता की गल्ला मंडी में 36 नंबर दुकान है। बृजेंद्र ने बताया कि दुकान में तिल रखी थी। गुरुवार की रात चोरों ने उनके गोदाम की दीवार तोड़ कर 18 बोरा तिल के चोरी कर लिया। सुबह जब वह गोदाम पहुंचे तो दीवार टूटी देखी।
विज्ञापन
गल्ला आढ़ती बृजेंद्र ने बताया कि चोर करीब 80 हजार रुपये कीमत की तिल चुराकर ले गए। आढ़त के पीछे चहारदीवारी से लगे खेत हैं। जिससे चोर तिल के बोरे निकालकर खेत में फेंक कर आसानी से माल पार कर रहे हैं। बता दें कि गल्ला आढ़ती बृजेंद्र कुमार गुप्ता के गोदाम पर 23 जून की रात भी सेंध लगाकर 15 बोरा तिल चुरा लिया गया था।
विज्ञापन
इस घटना में व्यापारी ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। दोबारा चोरी होने पर गल्ला व्यापार संघ के पदाधिकारियों और गल्ला आढ़तियों ने कोतवाली पहुंच चोरी की तहरीर सीओ विजय त्रिपाठी को दी।
तहरीर में गल्ला व्यापार संघ ने मंडी स्टाफ और गार्ड की मिली भगत का आरोप लगाया है। उधर मंडी सचिव अहिबरन सिंह का कहना है कि चोरी रोकने के लिए गार्ड लगाए गए हैं। गार्डों की ही जिम्मेदारी बनती है। इस मामले में अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
गल्ला आढ़ती बृजेंद्र कुमार गुप्ता के गोदाम में दोबारा चोरी होने से व्यापारियों में खासा आक्रोश है। दोपहर में गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष दीपक पुरवार की अध्यक्षता में गल्ला व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों ने निर्णय लिया कि जब तक घटना उजागर नहीं हो जाती मंडी बंद रखी जाएगी।
अध्यक्ष पुरवार ने बताया कि शुक्रवार से मंडी पूरी तरह से बंद रहेगी। गल्ला व्यापार संघ ने एक लिखित पत्र मंडी सचिव अहिरबरन को सौंपा। बैठक में विनोद कुमार गुप्ता ममना, गोपाल गुप्ता, हरी प्रकाश गुप्ता, घनश्याम दास माहेश्वरी, संदीप अग्रवाल, कच्चे आढ़ती संघ के अध्यक्ष अमर दादा, काशी प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, श्रीकिशन, चन्द्रकरन, संतोष गुप्ता बरहरा, भागवत गुप्ता सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।