फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad 19 Year Old Ayan Found Dead at Girlfriend’s House Family Booked in Murder Case

मुरादाबाद अयान मर्डर केस: प्रेमिका के घर युवक का कत्ल, चारपाई पर ऐसे हाल में मिली लाश; उलझी मौत की गुत्थी

Tue, 27 Oct 2026 03:28 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 27 Oct 2026 03:28 PM IST
सार

मुरादाबाद अयान मर्डर केस: मुरादाबाद में प्रेमिका के घर मृत मिले अयान की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत की पुष्टि हुई, जबकि हाथ और माथे पर मिले चोट के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। परिजन भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Moradabad 19 Year Old Ayan Found Dead at Girlfriend’s House Family Booked in Murder Case
Moradabad - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा के गांव समाथल में रविवार की रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे गांव निवासी अयान (19) की हत्या कर दी गई। रात करीब पौने दो बजे परिजन पुलिस के साथ प्रेमिका के घर पहुंचे तो शव चारपाई पर पड़ा मिला और युवक की प्रेमिका व उसके परिजन गायब थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता आसिफ की तहरीर पर प्रेमिका रूबीना, उसके पिता रहीस और मां बानो के खिलाफ गला घोंटकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


साथ ही हाथ, माथे और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह के अनुसार, अमरोहा के डिडौली निवासी आसिफ करीब छह साल पहले पाकबड़ा के समाथल गांव में परिवार के साथ बस गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आसिफ केरल में सैलून चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा अयान भी पिता के साथ केरल में सैलून पर काम करता था। करीब माह पहले अयान घर आया था। आसिफ ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम करीब छह बजे अयान घर से बाहर गया था लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। 

 

कॉल करने पर मोबाइल बंद आने पर उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। बताया कि तलाश के दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि अयान का करीब दो साल से गांव निवासी रहीस की बेटी रूबीना से प्रेम-प्रसंग चल रहा है और उन्होंने अयान को रूबीना के घर जाते देखा है। 

 

बेटे के प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने पर आसिफ ने डायल 112 पुलिस को बुला लिया और रहीस के घर पहुंचे। जहां पर अयान का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान भी थे, जबकि उसकी प्रेमिका रूबीना, उसकी मां बानो और पिता रहीस गायब थे। 
 

युवक का शव मिलने की जानकारी मिलने पर पाकबड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार, सीओ हाईवे वरुण कुमार और एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली। घर की तलाशी के दौरान बरामदे में कुंडे में रस्सी का फंदा भी लटका मिला है।

तहरीर के आधार पर मृतक की प्रेमिका रूबीना, उसकी मां बानो व पिता रहीस के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। उसके हाथ, माथे और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -कुमार रण विजय सिंह, एसपी सिटी

 

हत्या या आत्महत्या... अयान की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
प्रेमिका के घर मृत मिले अयान की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत की पुष्टि हुई, जबकि हाथ और माथे पर मिले चोट के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। परिजन भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों और साक्ष्यों के आधार पर मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पुलिस प्रेमिका और एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ भी कर रही है।

 

अयान और प्रेमिका रूबीना का परिवार समाथल में आकर बसे थे। रूबीना की मां अपने मायके में आकर रहने लगी थी। लोगों से पूछताछ और पुलिस की जांच में सामने आया है कि रूबीना और अयान के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता आसिफ का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई है लेकिन घर में बरामदे में पंखे के कुंडे से एक रस्सी लटकी मिली थी। 

 

अयान का शव चारपाई पड़ा मिला है। यहां सवाल उठता है कि अगर अयान ने आत्महत्या की है तो उसका शव चारपाई पर कैसे पहुंचा और परिवार भाग क्यों गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. राकेश कुमार और डॉ. पवन कुमार के पैनल ने सोमवार को अयान के शव का पोस्टमार्टम किया। डिजिटल वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। 

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत लटकने से होने की पुष्टि हुई। साथ ही हाथ, माथे और पीठ पर चोट के दो निशान मिले हैं। इन चोटों को देखकर उसके साथ मारपीट की बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। उधर, परिवार भी अयान की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहा है। इसके अलावा जिस परिवार पर आरोप है वह सभी लोग फरार हो गए। हालांकि बाद में पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

 

भाई-बहन और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल
अयान के दो बेटे छोटे भाई फैज और सुभान हैं जबकि एक छोटी बहन इकरा है। इसके अलावा मां भूरी और पिता आसिफ हैं। रविवार की शाम छह बजे अयान बिना बताए घर से निकला था। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। परिवार के लोग पहले तो यह ही सोचते रहे कि कहीं घूम रहा होगा। रात तक वापस आ जाएगा लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई। रविवार देर रात करीब पौने दो बजे उसका शव रूबीना के घर में मिला। इसके बाद से भाई-बहन और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

1. मुरादाबाद के पाकबड़ा में अयान की मौत कैसे हुई?
2. मुरादाबाद में प्रेमिका से मिलने पहुंचे 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला क्या है?
3. पाकबड़ा के समाथल गांव में अयान की हत्या के मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
4. अयान की मौत के मामले में किन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है?
5. मुरादाबाद अयान हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?
6. अयान के शरीर पर चोट के निशान कहां मिले थे?
7. अयान की मौत के मामले में पुलिस की जांच में अब तक क्या पता चला है?
8. पाकबड़ा में युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके परिवार पर क्या आरोप हैं?
9. अयान की मौत के मामले में पुलिस ने किन धाराओं में केस दर्ज किया है?
10. मुरादाबाद के समाथल गांव में अयान की मौत के मामले का ताजा अपडेट क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed