फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Excise seizes 54 litres liquor, destroys 300kg lahan, arrests five in Korba, yet illegal sale continues,

सीजी: कोरबा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

Tue, 27 Oct 2026 02:15 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
Excise seizes 54 litres liquor, destroys 300kg lahan, arrests five in Korba, yet illegal sale continues,
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध महुआ शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने पांच मामलों में कुल 53.6 लीटर महुआ शराब और 300 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। सभी पांच आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


बाल्को और दीपका क्षेत्र में कार्रवाई
पहली कार्रवाई बाल्को थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में की गई। यहां बोधराम श्रीवास (40), पिता घसिया श्रीवास, के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब और 30 किलोग्राम लाहन जब्त किया गया। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक सुनील कुमार रात्रे के नेतृत्व में हुई। टीम में अनुजा बेक, संजय गुप्ता, भावेश साहू और कृष्णा कुमार राजवाड़े शामिल थे।
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई आबकारी वृत्त दीपका में उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। पहले मामले में बड़े बांका, थाना कटघोरा निवासी जगेश्वर मरकाम (38), पिता सुजान सिंह, के पास से 6.2 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। वहीं, डबरीपारा रजकम्मा निवासी अजीत टेकाम (23), पिता फूल सिंह, के कब्जे से 11.2 लीटर महुआ शराब और 30 किलोग्राम लाहन जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरगा और कटघोरा में भी दबिश
तीसरी कार्रवाई उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा में की गई। यहां अन्नपूर्णा जायसवाल (35), पति राजकुमार, के पास से 11 लीटर महुआ शराब और 180 किलोग्राम लाहन जब्त किया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व उपनिरीक्षक विपिन कुमार पाठक ने किया। चौथी कार्रवाई कटघोरा थाना क्षेत्र के भालूभटरा गांव में हुई। यहां शांति बाई, पति पताइत राम, के कब्जे से 18.2 लीटर महुआ शराब और 60 किलोग्राम लाहन जब्त किया गया। कार्रवाई उपनिरीक्षक डॉ. सुकांत पांडेय के नेतृत्व में की गई।


अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की चुनौती
जिले में आबकारी विभाग की ओर से अवैध महुआ शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ गांवों में शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण इसे बंद कराने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed