फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Body of woman found near a bed in a room family alleges murder in Budaun

बदायूं: कमरे में बेड के पास मिला विवाहिता का शव, गले पर निशान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 27 Oct 2026 03:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 27 Oct 2026 03:00 PM IST
सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता का शव उसके कमरे में बेड के पास मिला। गले पर निशान और दुपट्टा लिपटा होने से मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Body of woman found near a bed in a room family alleges murder in Budaun
मृतका का फाइल फोटो, जमीन पर बैठी मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय मोहल्ले में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव उसी के कमरे में बेड के पास बैठी अवस्था में मिला। सिर बेड से टिका हुआ था। गले पर निशान थे। पुलिस को विवाहिता के गले पर दुपट्टा लिपटा हुआ मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। मायके वालों ने दुपट्टे से गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा ब्रह्मपुर निवासी विवाहिता की मां शकुंतला ने बताया कि उनकी बेटी सुजाता उर्फ नेहा 30 वर्षीय की शादी दस साल पहले मीरा सराय मोहल्ला निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। सुजाता के दो बेटे अर्नब (9 साल) और गर्व (7 साल) हैं। शादी के बाद से जितेंद्र और उसका परिवार उनकी बेटी को लगातार परेशान करता रहता था। काम करने को लेकर परेशान करते थे। कभी मायके पक्ष ने कुछ नहीं दिया, इस बात के ताने मारकर परेशान करते थे। दहेज में चार पहिया गाड़ी और सोने की अंगूठी की मांग करते थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह बात करने के लिए सुजाता को फोन लगाया था। उसका फोन बंद जा रहा था। दोपहर में उनकी छोटी बेटी दिशा ने घर पर जाकर बताया कि बड़ी बहन की मौत हो गई। वहीं, छोटी बहन दिशा को उसके कॉलेज के एक दोस्त ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की मौत हो गई थी। इसके बाद दिशा घर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घटना के समय स्कूल गए थे दोनों बच्चे 
सूचना मिलने पर मां शकुंतला और भाई सोनू सागर सुजाता की ससुराल पहुंचे तो पुलिस ने उसका शव कमरे से बाहर निकाल कर रखा हुआ था। दोनों बच्चे घटना के समय स्कूल गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी सुजाता उर्फ नेहा को ससुराल पक्ष ने उसके दुपट्टे से गला दबाकर मार दिया। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

चार माह पहले महिला थाने में की थी शिकायत
विवाहिता के भाई सोनू ने बताया कि बहन को उनके पत्नी जितेंद्र परेशान करते थे। करीब चार माह पहले महिला थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने उनकी काउंसिलिंग कराई। दोनों घर आकर रहने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed