{"_id":"5829c6954f1c1b7b388fe09e","slug":"the-train-jumped-the-truck-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने ट्रेन के आगे कूद दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक ने ट्रेन के आगे कूद दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 14 Nov 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
मौके पर बैठेक गमगीन लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर। ट्रक चालक ने बीती रात कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक में फैक्ट्री एरिया के निकट ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना सिसोलर गांव निवासी सुनील तिवारी (28) पुत्र कनक कुमार पेशे से ट्रक चालक था।
विज्ञापन
वह कस्बे में फैक्ट्री एरिया में ही रहता था। रविवार को वह कानपुर से वापस आया था और रात में ही बांदा कानपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसके कपड़ों से शिनाख्त करते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता कनक कुमार ने बताया कि सुनील शराब पीने का आदी था और अत्यधिक नशा होने से ही उसने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन