{"_id":"a3586c20a360bf9685cfb3f8a1e613df","slug":"the-shicshamitr-furious-all-around-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उग्र हुए शिक्षामित्र, हर तरफ प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उग्र हुए शिक्षामित्र, हर तरफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 16 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक अध्यापक का पद जाने के बाद से शिक्षामित्र
विज्ञापन
आक्रोशित हैं। मंगलवार को सैकड़ों शिक्षामित्रों ने अंबेडकर पार्क में धरना
देकर केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। दो शिक्षामित्रों के बेहोश होने
पर एंबुलेंस बुलाई लेकिन जब वह एक घंटे तक नहीं आई तो शिक्षामित्रों का
पारा चढ़ गया। साथी उन्हें सदर अस्पताल ले गए और वहां हंगामा काटने के बाद
उग्र शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय में जा धमके। शिक्षामित्रों को देख
कार्यालय में मौजूद लिपिक खिसक गए। फिर बीएसए ने बातचीत कर समझाया तो वे
लोग प्रदर्शन कर लौट गए। आंदोलनकारी शिक्षामित्रों ने उपजिलाधिकारी को
ज्ञापन दिया। जिसमें कहा है कि उच्च न्यायालय के फैसले पर उन्हें सहायक
अध्यापक पद से हटाया गया है। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में
इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।
प्राथमिक शिक्षक संघ(शिक्षामित्र) के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने नेतृत्व में मंगलवार को अंबेडकर पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन में सैकड़ों शिक्षामित्रों सुबह से ही इकट्ठा होने लगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर यह कृत्य किया गया है। कहा कि कोई भी साथी आत्मघाती कदम न उठाएं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष से उनकी वार्ता हुई हैं।
जिसमें उन्होंने प्रदेश भर के शिक्षामित्रों के साथ दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन करने की बात कही है। उन्होंने आह्वान किया कि जब तक उन्हें खोया पद नहीं मिल जाता तब तक दिल्ली से नहीं लौटेंगे।
इसी तरह संघ के अन्य शिक्षामित्रों चंद्रशेखर, अर्चना कुशवाहा, विनीता सिंह, नीलम सिंह, मनोज शुक्ला, सीमा तिवारी सहित अन्य सरकार के केंद्र सरकार के इस कृत्य की निंदा की।
शिक्षामित्रों के भाषणों के बीच लल्ली डेरा स्कूल के दिनेश यादव व मौदहा की सुमन लता बेहोश हो गई। इन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाए जाने के लिए पदाधिकारियों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन करीब एक घंटा गुजरने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची।
तब शिक्षामित्र उन्हें टांगकर सदर अस्पताल ले गए। वहां एंबुलेंस न भेजने के विरोध में जमकर हंगामा किया। इसके बाद कुछ शिक्षामित्रों ने एक माह का वेतन न मिलने पर बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों के कार्यालय पहुंचने पर मौजूद लिपिक खिसक गए। इसके बाद कार्यालय में मौजूद बीएसए से वार्ता की। बाद में प्रदर्शन कारी शिक्षामित्रों ने बस स्टैंड पर सड़क में खड़े हो गए।
मौके पर पहुंचे एसडीएम रामसुरेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पुष्पेंद्र सिंह, दिलीप, रामफल राजपूत, सुशीला देवी, शशिकला कुशवाहा, शालिनी श्रीवास्तव, साधना सक्सेना, विनीता गुप्ता, प्रीति पाठक, सीमा तिवारी, निगारबानो, रामबरन सहित अन्य सैकड़ों शिक्षामित्र रहे।