फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The mobile hospital will rotate the wheel again

सचल अस्पताल के पहिए फिर से घूमेंगे

Thu, 03 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Thu, 03 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
The mobile hospital will rotate the wheel again

बसपा सरकार में शुरू किए गए महामाया मुख्यमंत्री सचल

विज्ञापन
अस्पताल के पहिए एक बार फिर घूमने की उम्मीद जागी है। शासन ने सचल अस्पताल के वाहनों की मौजूदा  स्थिति का पता लगाने के लिए सर्वे कराया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।

तीन वर्षों से ठप पड़ी महामाया मुख्यमंत्री सचल अस्पताल योजना की सुध लेते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने  15 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक कर सचल अस्पताल के संचालन पर चर्चा की।

बैठक में योजना से जुड़े सर्विस प्रोवाइडर अफसरों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान वाहनों की स्थिति और उनमें उपलब्ध उपकरणों की स्थिति पता लगाने के लिए सर्वे कराए जाने का निर्णय लिया गया।

योजना से जुड़े सर्विस प्रोवाइडर कैंप कंपनी के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ जिले में संयुक्त रूप से सर्वे किया। फिर सीएमओ की ओर से शासन को भेजी रिपोर्ट में बताया गया कि जिले के विकास खंडों को उपलब्ध कराए गए वाहनों में हल्की फुल्की मरम्मत की जरूरत है। गाड़ियों में उपलब्ध कराए गए सभी उपकरण ठीक हैं।

ऐसा ही सर्वे प्रदेश के 15 जनपदों में संचालित महामाया मुख्यमंत्री सचल अस्पताल के वाहनों और उपकरणों का कराया गया है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि तीन वर्षों से थमे सचल अस्पताल के पहिए एक बार फिर ग्रामीण अंचलों में घूमेंगे और ग्रामीण जनता को शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल सकेगा।

वर्ष 2011 में बसपा सरकार की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सचल अस्पताल योजना का शुभारंभ किया था। प्रदेश के 15 जनपदों के 133 विकास खंडों में मेडिकल मोबाइल यूनिट का संचालन हुआ।

तब जिले में छह विकासखंडों के सीएचसी/पीएचसी सुमेरपुर, मौदहा, मुस्करा, नौरंगा, गोहांड व सरीला में वाहन दिए गए, लेकिन नौ महीने बाद ही इन वाहनों के पहिए थम गए।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.श्रीराम सोनी ने कहा कि जनपद  में उपलब्ध कराए गए सचल अस्पताल के वाहनों की सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। वाहनों की स्थिति ठीक है, उपकरण भी सुरक्षित हैं। शासन के दिशा निर्देश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed