{"_id":"c50520140de9f3992ec80fd61b7f53b4","slug":"the-echo-of-allah-akbar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस-ए-मुहम्मदी में अल्लाह हो अकबर की रही गूंज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुलूस-ए-मुहम्मदी में अल्लाह हो अकबर की रही गूंज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ में इस्लामी परचमों और अल्ला हो अकबर की गूंज के साथ पैगंबर ए इस्लाम
विज्ञापन
हजरत मुहम्मद साहब की पैदाइश का त्योहार पूरे जोशखरोश के साथ मुसलमानों ने
मनाया। अकीदतमंदों ने जुलूस में शामिल लोगों को शर्बत और हलुवा बांटा।
रविवार दोपहर 12 बजे कोटबाजार स्थित जामा मस्जिद से शुरू हुआ बाराबफात का जुलूस चौबट्टा, मुगलपुरा, बजरिया, बुधौलियाना, कोटबाजार से होकर फैज ए आम इंटर कालेज में एक सभा में तब्दील हो गया।
जुलूस में मुस्लिम युवक पूरे उत्साह से अल्ला हो अकबर के नारे लगाते हुए हरे परचम लहराते चल रहे थे। हजारों की तादाद में मुस्लिम इस्लामी परचमों को लिये डीजे साउंड में नातिया कलाम और नबी की शान में डीजे पर बज रहे गीतों की धुनों पर थिरकते हुए चल रहे थे।
जुलूस में सबसे आगे छोटे-छोटे बच्चे हाथों में परचम लहराते चल रहे थे। जगह जगह अकीदत मंदों ने हलुआ, चाय, पानी, शर्बत जुलूस में शामिल लोगों को पेश किया। कस्बे को दुल्हन की तरह फूलों एवं रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया था।
विज्ञापन
जगह-जगह जमीन पर बिछे कारपेट और सुंदर एवं आकर्षक गेट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। शांति व्यवस्था बनाने को एसडीएम रामअक्षयवर सिंह, सीओ सीताराम, कोतवाली इंचार्ज रामपाल यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल साथ रहा।