फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The driver was taken hostage by Saria ladhi DCM

चालक को बंधक बना सरिया लदी डीसीएम ले गए

Wed, 08 Mar 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
The driver was taken hostage by Saria ladhi DCM
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर से सरिया लादकर चरखारी जा रहे डीसीएम चालक को वाहन सवार लुटेरों ने बंधक बना कर सरिया लदा डीसीएम लेकर भाग निकले। जबकि डीसीएम चालक को सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पंधरी गांव के निकट सड़क किनारे बांध कर फेंक गए। सुबह जब ग्रामीणों ने उसे बंधक मुक्त किया तब उसने अपने
विज्ञापन


मालिकानों को घटना से अवगत कराया। सुमेरपुर पुलिस ने सजेती थानाक्षेत्र की घटना बताकर उसे सजेती पुलिस के हवाले कर दिया।मौजूदा समय में हाइवे पर लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जहां सोमवार की शाम सरिया लेने जा रहे एक व्यापारी को सुमेरपुर थानाक्षेत्र में नारायनपुर कुंडौरा के बीच मारूती
विज्ञापन


वैन सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूटकर व्यापारी को बंधक बनाकर ललपुरा थानाक्षेत्र के मोराकांदर रोड पर फेंक दिया था। वहीं, बुधवार को तड़के करीब तीन बजे परौली थाना घाटमपुर निवासी राजेश कुमार यादव पुत्र इंद्रपाल कानपुर से सरिया लादकर चरखारी जा रहा था। तभी कानपुर नगर के सजेती
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के जवाहर नाले के पास वाहन सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रुकवा लिया और चालक को बंधक बनाकर अपने वाहन में डाल लिया। चालक ने बताया कि अज्ञात बदमाश उसके हाथ पैर बांधकर सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पंधरी गांव के निकट सड़क किनारे फेंक गए।बुधवार की सुबह उजाला

होने पर ग्रामीणों ने उसे बंधक मुक्त किया। जिस पर वह अपने मालिकानों व स्थानीय पुलिस को घटना के बारे में बता सका। सुमेरपुर पुलिस ने उसे सजेती थाना पुलिस को सौप दिया। चालक ने बताया कि जिस वाहन में उसे बंधक बना डाला गया था। वह बिना नंबर की सफारी गाड़ी थी। बताया कि बदमाश उसका


मोबाइल भी छीन ले गए। सुमेरपुर थानाध्यक्ष आरके  सिंह ने ऐसी घटना से इंकार किया है। थानाध्यक्ष एआर सिद्दकी ने बताय कि चालक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed