फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The drama of assessment centers testers

मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों का हंगामा

Fri, 03 Apr 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 03 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
The drama of assessment centers testers

बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य गुरुवार को भी नहीं हो सका। वहीं पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों टीचरों ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों में  हंगामा काटा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे कतिपय शिक्षक भी उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल जमाकर संघर्ष में शामिल हो गए।

विज्ञापन

 
बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य चौथे दिन गुरुवार को भी प्रभावित रहा। इस्लामियां इंटर कालेज में पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश कुमार मिश्रा ने टीचरों से कहा कि सरकार  टीचरों  से किए गए वादे पूरे नहीं कर रही है।
विज्ञापन


वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत  टीचरों  को जब तक मानदेय नहीं दिया जाता मूल्यांकन कार्य नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सीटी ग्रेड से एलटी ग्रेड की विसंगतियों व वर्ष 2005 से नियुक्त  टीचरों  को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने  तक आरपार की लड़ाई लड़े जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक संघ के प्रांतीय सदस्य लखनलाल जोशी ने वित्त विहीन  टीचरों  की मांगो के समर्थन में एकजुट होकर सभी संगठनों को सहयोग करने की बात कही। जयप्रकाश त्रिपाठी ने  टीचरों  में जोश का संचार किया। संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने  टीचरों  की एकजुटता पर जोर दिया।


प्रांतीय महामंत्री जगदीश प्रसाद व्यास ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम सबको एक साथ मिलकर लड़ना होगा। कतिपय कुछ  टीचरों  ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का प्रयास किया। लेकिन  टीचरों  के दबाव में  उन्होंने कापियों के बंडल वापस जमा कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed