फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Terminated the services of menial jobs , secretary departmental action

रोजगार सेवक की सेवाएं समाप्त, सचिव पर विभागीय कार्रवाई

Sun, 28 Dec 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 28 Dec 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
Terminated the services of menial jobs , secretary departmental action

जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने गोहांड विकासखंड के पवई गांव में चौपाल लगाकर

विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। मनरेगा में लापरवाही बरतने के आरोप में रोजगार सेवक की सेवा समाप्त करने तथा सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।

शीतकालीन भ्रमण के चलते डीएम ने पवई गांव के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने शमशान घाट के रास्ते पर गांव के मंगलसिंह लोधी द्वारा मकान निर्माण कराने की शिकायत की।

तो डीएम ने लेखपाल से नक्शा मंगाकर हकीकत जानी व नक्शे में दर्ज रास्ते का अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा गांव के बड़े तालाब में अतिक्रमण की शिकायत की। अंजनी देवी ने प्रेरक का चयन कराने की मांग की।

विधवा व वृद्धा पेंशन न आने की शिकायत पर डीएम ने शीघ्र खातें में पेंशन भेजे जाने की बात कही। डीएम ने गांव में राज्य वित्त व 13वें वित्त से कराए गए कार्यो की जानकारी ली। खातों में अवशेष धनराशि की सही जानकारी न देने पर सचिव को फटकर लगाते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।

मनरेगा की समीक्षा में ग्रामीणों द्वारा काम न मिलने की शिकायत पर एक सुर में की। जिस पर डीएम ने रोजगार सेवक बृषभान की सेवा समाप्त किए जाने के निर्देश दिए।

चौपाल के दौरान जयसिया माता सामाजिक जन कल्याण समिति ने पेयजल के लिए पानी की टंकी, जर्जर विद्युत लाइनें बदलने, पवई गांव से अमगांव तक सड़क निर्माण कराने तथा तालाब का सुंदरीकरण कराने संबंधी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एसडीएम आरएस वर्मा, तहसीलदार डीएन गौतम, बीडीओ राजनारायण दोहरे, ग्राम प्रधान व सचिव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed