फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The accused had come looking for the son, and when they could not find him, they beat the father to death.

बिहार न्यूज: दरवाजे पर सो रहा था बुजुर्ग, पड़ोसी ने लाठी से पीटकर मार डाला; बेटे के विवाद में हत्या का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 06:13 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 06:13 PM IST
सार

सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के चनना गांव में शनिवार रात गौतम राउत (60) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के ही रणजीत राय पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एफएसएल टीम से घटनास्थल की जांच कराई है।

विज्ञापन
The accused had come looking for the son, and when they could not find him, they beat the father to death.
मृतक के परिजनों से बातचीत करती स्थानीय थाने की पुलिस

विस्तार

सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चनना गांव में शनिवार की रात एक बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चनना गांव निवासी अंबिका राउत (60) के पुत्र गौतम राउत के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गौतम राउत शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपने दरवाजे पर सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही जयनाथ राय के पुत्र रणजीत राय उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान रणजीत राय अपने घर से लाठी लेकर आया और गौतम राउत पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण गौतम राउत की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के विवाद को लेकर हुआ था झगड़ा:
मृतक की पत्नी देवंती देवी ने बताया कि उनके बेटे का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से विवाद और कहासुनी हुई थी। घटना के बाद उनका बेटा कोलकाता चला गया था। आरोप है कि शनिवार की रात पड़ोस के लोग उनके बेटे को खोजते हुए घर पहुंचे थे। बेटे के नहीं मिलने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पति गौतम राउत ने इसका विरोध किया तो उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया।

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य:
घटना की सूचना मृतक के पुत्र ने मढ़ौरा थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।



ये भी पढ़ें- बाढ़ पर सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, पीएम मोदी के बॉस की हैसियत को लेकर भी कह दी बड़ी बात

पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच:
मढ़ौरा थाने के थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि परिजनों की ओर से आपसी विवाद की बात बताई गई है। मामले की एफएसएल टीम से जांच कराई जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed