{"_id":"6aafd39e93410811360524ad","slug":"gfhgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106647-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार से बाइक टकराने के विवाद में दो युवकों पर लोहे की रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार से बाइक टकराने के विवाद में दो युवकों पर लोहे की रॉड से हमला
विज्ञापन
- बीटा-2 क्षेत्र में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- दोनों घायलों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में कार से बाइक टच होने के विवाद में दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ लोग युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मारपीट के बाद कुछ लोग कार से मौके से फरार होते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद से वह देर रात तक थाने और चौकी के चक्कर काटता रहा। हालांकि, पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की जानकारी दी है।
बीटा-2 कोतवाली पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष के प्रशांत कुंदन और पुनीत भारद्वाज ढाबे पर खाना खाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक कार से टच हो गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।