फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR against six accused in case of shooting a girl

Haridwar News: युवती को गोली मारने के मामले में छह आरोपियों पर प्राथमिकी

Sun, 20 Sep 2026 05:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
FIR against six accused in case of shooting a girl
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, युवक से मारपीट कर चलाई थी गोली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में युवती को गोली मार देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी लक्की सहित छह के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, अंगूरी देवी निवासी नगर निगम के बराबर में हरिद्वार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12 से एक बजे के बीच उनके घर का गेट किसी ने कई बार खटखटाया। उनकी बहन केसर ने गेट खोलकर देखा तो बाहर लक्की खड़ा था। उन्होंने भी गेट पर पहुंचकर लक्की को वापस जाने के लिए कहा। आरोप है कि वहां से जाने के करीब दो मिनट बाद लक्की दोबारा आया और उनकी बहन पर गोली चला दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद घायल युवती को मेला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि लक्की के साथ सुजल और मुकुल भी थे। आरोप है कि अन्नू, अंकित उर्फ चोटी, टूटू ने एंबुलेंस को रोकने का प्रयास भी किया। एंबुलेंस को करीब 10 से 15 मिनट तक रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एंबुलेंस को वहां से निकाला गया। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बता दें कि आरोपियों का केसर के मंगेतर अंश से विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर में पहुंचे थे। यहां युवती पर गोली चला दी थी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed