फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Husband kills wife after entering neighbour's house

Jalandhar News: पति ने पत्नी को पड़ोसियों के घर घुसकर मार डाला

Sun, 20 Sep 2026 05:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 20 Sep 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Husband kills wife after entering neighbour's house
घरेलू विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटकपूरा। गांव कोहारवाला में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी पति ने पड़ोसियों के घर में सो रही 30 वर्षीय सरबजीत कौर पर हमला किया। थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव कोहारवाला निवासी गुरजंट सिंह का अपनी पत्नी सरबजीत कौर से अक्सर विवाद रहता था। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। गुरजंट सिंह शराब के नशे में सरबजीत कौर के साथ मारपीट करता था। शनिवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुरजंट ने मारपीट की। इसके बाद सरबजीत कौर पड़ोसियों के घर चली गई और वहीं सो गई। आधी रात के करीब गुरजंट सिंह छत के रास्ते पड़ोसियों के घर में घुस गया। उसने सोते समय सरबजीत कौर पर तेजधार हथियार से कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट भेजा है। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि उनमें अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था। मोगा के गांव रनिया निवासी मृतका के भाई सुखमंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन का विवाह करीब 12 साल पहले गुरजंट सिंह से हुआ था। उसने कहा कि गुरजंट सिंह अक्सर उसकी बहन से लड़ाई-झगड़ा करता था। सुखमंदर ने ससुराल परिवार के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया कि ससुराल परिवार ने कभी विवादों पर उनसे बात नहीं की। डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतका के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed