फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   suicide

किसान ने गोली मार दी जान

Thu, 05 Mar 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 05 Mar 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
suicide

थाना मुस्करा के ग्राम बिहूनीखुर्द गांव में बेमौसम बारिश से बर्बाद फ सलों

विज्ञापन
को देखकर सदमे में आए युवा किसान ने खुद को गोली से उड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

ज्ञात हो कि क्षेत्र में पहले सूखा पड़ने और फि र बेमौसम बारिश होने के चलते फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकीं हैं। चूंकि क्षेत्र का किसान वर्ग अपनी आजीविका के लिए पूरी तरह से खेती पर आश्रित है। इसलिए फ सलें नष्ट होने के चलते वह भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।

इसी गम में बुधवार को थाना मुस्करा के ग्राम बिहूनीखुर्द निवासी एक छत्तीस वर्षीय युवा किसान प्रभात कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के छोटे भाई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि भाई के हिस्से में लगभग 40 बीघा जमीन है। बताया कि उसकी आजीविका का एक मात्र साधन खेती किसानी थी।

मौसमी बारिश के दगा देने से करीब 20 बीघे जमीन परती पड़ गई। वहीं 20 बीघे में बोई गई मसूर नष्ट हो गई। बताया कि बेमौसम हुई बारिश से उसकी फ सल नष्ट हो चुकी है। इसक ो देखकर वह गुमसुम रहने लगा था। बुधवार रात लगभग 9 बजे जब घर के सभी सदस्य काम पर व्यस्त थे तभी वह खेत से लौटा और अपने कमरे में चला गया।

कुछ देर बाद ही कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर किसी अनहोनी से आशंकित परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ छटपटा रहा था। देखते ही देखते उसने घटना स्थल पर ही परिजनों के सामने दम तोड़ दिया। किसान की आत्महत्या से उसका पूरा परिवार सदमे में है। वह अपने पीछे एक पंद्रह वर्षीय पुत्री तथा बारह वर्ष का पुत्र छोड़ गया है। थानाध्यक्ष लालसिंह यादव ने बताया कि घटना स्थल पर तमंचा बरामद किया है। कहा कि अभी इस घटना में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed