फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Shop millions of mobile theft locking break

दुकान का ताला तोड़ लाखों के मोबाइल चोरी

Fri, 24 Feb 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 24 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Shop millions of mobile theft locking break
राठ में चोरी के बाद घटना की जानकारी देते दुकानदार चंद्रभान। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। गुरुवार की रात चोरों ने रामलीला मैदान तिराहे के पास पुलिस चौकी से चंद कदम दूर एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ कर लाखों के मोबाइल और नकदी चोरी कर ली। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस महीने क्षेत्र में चोरी की यह छठवीं घटना है। चरखारी रोड मोहल्ला निवासी चंद्रभान गुप्ता पुत्र किशुनलाल गुप्ता की रामलीला मैदान में मोबाइल की दुकान है। पीड़ित चंद्रभान ने बताया कि गुरुवार को मतदान का दिन होने के कारण उसने दुकान बंद रखी। शुक्रवार की सुबह जब मकान
विज्ञापन


मालकिन ने चबूतरे की सफाई करने के दौरान दुकान का ताला टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। मकान मालिक की सूचना वह दुकान पर पहुंचा। बताया कि चोर दुकान में रखे विभिन्न कंपनियों के करीब 80 मोबाइल रखे हुए थे जो चोर ले गए। बताया कि दुकान की गोलक में रखे 15 हजार रुपये भी ले गए। दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन


की सूचना पर पहुंचे कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने मुआयना किया। बता दें कि रामलीला मैदान कस्बे का व्यस्त इलाका माना जाता है। जहां सारी रात लोगों का निकलना होता है। रामलीला मैदान में पुलिस की पिकेट भी लगती है। इसके अलावा बुधवार की रात चोरों ने रामलीला मैदान स्थित एक शराब ठेके का ताला


तोड़ एक पेटी शराब चोरी कर ले गए। पेटी में करीब 50 शीशी शराब रखी हुई थी। कस्बे में इस महीने चोरी की यह छठवीं घटना है। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed