{"_id":"532dd96988e565d16c0f018766727939","slug":"sdm-said-strictly-prevent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम बोले, सख्ती से रोकें बिजली चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम बोले, सख्ती से रोकें बिजली चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने और कनेक्शन बढ़ाने के लिए
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी रामअक्षयवर सिंह ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक
की। उन्होंने बिजली चोरी करने वालों के प्रति सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
सोमवार को तहसील सभागार में हुई बैठक में एसडीएम रामअक्षयवर सिंह ने विद्युत के दो हजार नए कनेक्शनों को कराने की जिम्मेदारी सौंपी। एसडीएम ने बताया कि 12 जनवरी से नए कनेक्शन का अभियान चल रहा है। कहा कि अवैध रूप से कटिया डाल बिजली की चोरी करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्ती के साथ कदम उठाएं।
कहा कि जो लोग कटिया डालकर बिजली जला रहे हैं ऐसे लोगों के विरुद्ध एफ आईआर दर्ज कराई जाए। एसडीएम ने बताया कि बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर 47 हजार रुपये समन शुल्क जुर्माना के तौर पर वसूला जाएगा। एसडीएम ने बताया कि जिन लोगों के कनेक्शन नहीं हैं, ऐसे लोग बिजली का कनेक्शन करा लें।
वर्ना चेकिंग के दौरान पकडे़ जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि एपीएल को 2,050 और बीपीएल एवं अन्त्योदय कार्ड धारक उपभोक्ता 1,460 रुपये में नया कनेक्शन ले सकते हैं। बैठक में तहसीलदार परशुराम, एसडीओ ज्ञानेश कुमार, जेई भूपसिंह, खाद्य अधिकारी उवेद अली, कानूनगो, लेखपाल, कोटेदार व एआरओ आदि मौजूद रहे।