{"_id":"24d8988e2147062314a9e23aba257f5d","slug":"report-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 24 लोगों पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी में 24 लोगों पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 08 Feb 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कारपोरेशन का अभियान जारी है। विभाग की टीम
विज्ञापन
ने कुरारा कस्बा और दो गांवों में बिजली की चोरी करते 16 लोगों को पकड़ा। उधर मौदहा के छिरका गांव में भी
आठ लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पावर कारपोरेशन के एसडीओ कुमार सौरभ अवर अभियंता जगदीश प्रसाद व कुरारा सबस्टेशन के जेई विकास श्रीवास्तव ने चेकिंग अभियान चलाया। बताया कि शेखूपुर गांव में भूपत, रामखिलावन, सोबरन, आनंद कुमार, अजय कुमार व अशोक कटिया डालकर बिजली जलाते पकड़े गए। इनके मकानों पर पड़ी केबिल जब्त कर ली गई।
जेई विकास श्रीवास्तव ने बताया कि कुरारा कसबे में टीम ने छापामारी अभियान चलाया। इसमें एक प्राइवेट कंपनी के टावर का कनेक्शन बेरी फीडर होने के बावजूद टाउन फीडर से अवैध रुप से कटिया डालकर बिजली का उपभोग करते पाया गया। जिसमें इलेक्ट्रीशियन कुलदीप, संचालन पप्पू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
बताया कि कुरारा के बाबू सोनी, रामशंकर सोनी, नफीस तथा रघवा गांव के रामविशाल पुत्र गोपाल व रामविशाल पुत्र सब्बी, बाबू सिंह, मइयादीन और सुरेंद्र पाल को बिजली चोरी करते पकड़ा है। इन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने पर थाना कुरारा में तहरीर दी है।
मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार, पावर कारपोरेशन के एसडीओ अनूप कुमार सिंह, अवर अभियंता मनोज कुमार सोनी, अपने स्टाफ सहित बीती शाम छिरका गांव पहुंचे। कल्लू, बद्रीपाल, मनोज अनुरागी, नरेश, बरूआ, रामकृपाल, घसीटा, रामदयाल को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा। हालांकि वे लोग मौके से भाग गए। अवर अभियंता ने इनके विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।