{"_id":"1316d7dfeba1c6fdbb507834782fbc7a","slug":"put-dip-in-rivers-and-dams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों और बांधों में लगाई डुबकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदियों और बांधों में लगाई डुबकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने ब्रह्म बेला में नदियों और सरोवरों में डुबकी लगाई। कड़ाके
की ठंड और कोहरा भी लोगों की आस्था को नहीं डिगा पाया।
मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को तड़के से ही लोगों का नदियों, तालाबों और बांधों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने डुबकी लगाकर तिल दान किया।
कस्बे से करीब 20 किमी दूर बने मौदहा बांध में लोगों की भीड़ उमड़ी। बच्चों ने वहां लगे मेले का आनंद उठाया। कुछ लोगों ने नकरा गांव के पास से निकली बिरमा नदी, पनवाड़ी के पास झारखंड आदि स्थानों पर पहुंच कर डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों और गरीबों को खिचड़ी, घुल्ला और तिल के लडडू दान किये।
कस्बे के पार्कों में पूरे दिन बच्चों, महिलाओं और युवकों की भीड़ रही। पार्कों में बच्चों ने त्योहार का लुप्त उठाते हुए पिकनिक मनाई।