फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Propose a billion for the construction of bridges

पुलों के निर्माण के लिए एक अरब का प्रस्ताव भेजा

Sun, 11 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 11 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Propose a billion for the construction of bridges

कानपुर सहित अन्य जनपदों से मुख्यालय का संपर्क लगभग हर साल टूट जाता है। इधर कुछ वर्षों में चार बार हाइवे पर बना यमुना नदी के  सेतु की स्लैब क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके चलते प्रशासन ने दोनों नदियों पर नए सेतु बनाने जाने क ी पहल शुरू कर दी है। बेतवा और यमुना नदियों में नए पुलों का निर्माण कराने के साथ पहुंच मार्ग बनाने के लिए लोनिवि ने 1 अरब 34 करोड़ 77 लाख का प्रस्ताव तैयार कर डीएम के माध्यम से भिजवाया है।

विज्ञापन


आवागमन की दुश्वारियों के बीच मुख्यालय में बीते 1076 में यमुना नदी पर पुल का निर्माण पूरा होते ही आम जनता के लिए खोला गया था। तब 30 जून को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया था।
विज्ञापन


तबसे अब तक चार बार पुल डैमेज हुआ है। बीते 29 अक्तूबर को पुल क्षतिग्रस्त हुआ तो प्रशासन ने गहनता से सोचना शुरू किया। इसे देखते हुए लोनिवि ने आवागमन की असुविधा को देखते दोनों नदियों पर नए पुलों की जरूरत जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि हमीरपुर, महोबा सहित चार से पांच जिलों का आवागमन जिले में दोनों नदियों पर बने पुलों से होता है। दोनों पुल करीब 40 वर्ष पूर्व निर्मित हुए थे। ओवरलोड बालू और गिट्टी के भरे ट्रकों के गुजरने से पुल क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे सामान्य जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है।

इसके चलते मुख्यालय में आबादी वाले भाग से बाहर से होकर बाईपास बनाने के साथ नए पुलो का निर्माण कराने से हो सकता है। यह बाईपास एनएच-86 के किमी 69 में रामपुर तिराहा के पास से प्रारंभ होकर यमुना नदी पारकर सिटी फारेस्ट होते हुए ग्राम कुछेछा के पास एनएच-86 के 67वें किमी पर जोड़ा जाएगा। जिसकी लंबाई सात किमी होगी।


अधिशाषी अभियंता लोनिवि (प्रांतीयखंड) एसके निगम ने कहा मुख्यालय में बाईपास के साथ नए पुलों के निर्माण के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस कार्य में अनुमानित 13477 लाख का खर्च आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed