{"_id":"de0d66a24af39be9f91e0740d4d266b3","slug":"poonam-gupta-became-miss-sawan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूनम गुप्ता सावन सुंदरी बनीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूनम गुप्ता सावन सुंदरी बनीं
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमर वैश्य महिला मंडल ने वार्षिक कार्यक्रम के तहत सावन सुंदरी
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
महिलाएं लहंगा चुन्नी पहने नजर आ रही थी।
आर्यसमाज स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम मौदहा प्रवीणा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। मंडल की अध्यक्ष भावना ओमर ने सभी का फूलों से स्वागत कर कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी कन्या, पत्नी और माता तीनों रूपों में पूजनीय है।
तो उसे शिक्षा और सुरक्षा जरूर मिलनी चाहिए। नारी सेवा व सद्भावना की प्रतीक है। कोई भी समाज नारी की शक्ति व सहयोग के अभाव में अपने अपेक्षित उद्देश्य को कभी प्राप्त नहीं कर सकता।
संरक्षिका छाया ओमर ने कहा कि महिला मंडल का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना है। रानी ओमर ने कहा कि आज की बुनियादी जरूरत है कि समाज की महिला शक्ति पढ़ लिखकर अपने रास्ते खुद चुने।
इसके बाद सावन सुंदरी का ताज पूनम गुप्ता को दिया गया जिन्हें मुख्य अतिथि ने ताज पहनाया। इस दौरान नेहा ओमर, मीना, विनीता, मंजू, कुमकुम, रेखा, रीता, चमेली, निधी, सुलेखा, एसडीएम मौदहा प्रवीणा अग्रवाल, एएसपी आदित्यप्रकाश की पत्नी सीमा वर्मा आदि मौजूद रहीं।