फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   poolish vahan ki takkar se baik savar mahila ki maut

पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Tue, 11 Jun 2019 12:13 AM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Tue, 11 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
poolish vahan ki takkar se baik savar mahila ki maut
रेलवे क्रासिंग के पास जाम लगाए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक से जा रहे मां-बेटे को पुलिस वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे महिला सड़क पर गिर गई और उसे पुलिस का वाहन रौंदते हुए निकल गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसके परिजनों ने उठाने से मना कर दिया और सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


कुरारा थानाक्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी राजेश सिंह अपनी मां लक्ष्मी सिंह (50) के साथ जसपुरा से रिश्तेदारी में होकर बाइक से गांव जा रहा था। शाम करीब 6 बजे कस्बे के रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से आ रहे पुलिस वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे महिला लक्ष्मी सिंह बाइक से गिर गई और पुलिस वाहन उसे रौंदता हुआ आगे निकल गया।
विज्ञापन


जिससे लक्ष्मी सिंह की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ जिरेंद्रपाल सिंह ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, तो मृतका के परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के बहनोई भौनिया निवासी अमर सिंह ने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। उसका कहना है कि हादसा सरकारी वाहन से हुआ है। जिससे महिला को मुआवजा मिलना चाहिए। जब तक अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे, तब तक शव नहीं उठाने दिया जाएगा। थानाध्यक्ष परिजनों को समझाने में लगे हैं।


सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग में पिछले करीब ढाई घंटे से लगे जाम में दोनों तरफ बड़ी संख्या में भारी वाहन खड़े हैं। हालांकि जाम स्थल कस्बे के अंदर होने से छोटे वाहन दूसरे रास्तों से गुजर रहे हैं। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने कहा कि बाइक सवार महिला को टक्कर मारने वाला कैदी वाहन है। जाम स्थल पर पीड़ित परिजनों को समझाने का प्रयास जारी है। वहीं जाम लगाए मृतका के परिजन फौरी राहत पाने के चक्कर में कमिश्नर और डीएम को बुलाने पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed