फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police station police officer arrested for kerosene

केरोसिन से भीगी महिला को थाने लाई पुलिस

Fri, 05 May 2017 11:12 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Fri, 05 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव में मायके से ससुराल आई महिला ने पति पर दूसरी पत्नी रखने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा और केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। सास ने इस घटना से यूपी 100 को अवगत कराया। पुलिस केरोसिन से भीगी महिला को थाने ले गई।
विज्ञापन



फतेहपुर के जाफरगंज निवासी अजूबा देवी की शादी इंगोहटा निवासी योगेंद्र कुमार कंजर के साथ करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति पत्नी में अनबन हो गई। इस पर अजूबा देवी मायके चली गई और भरण पोषण के लिए न्यायालय में मुकदमा दर्ज कर दिया। मामला पिछले एक वर्ष से अदालत में लंबित है। बताया जाता है कि शुक्रवार करीब दो बजे अजूबा देवी ससुराल पहुंची और पत्नी पर दूसरी पत्नी रखने का आरोप लगाकर घर में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन



आरोप लगाया कि सास, ससुर व पति ने उसके घर आने पर दूसरी पत्नी को कहीं छिपा दिया है और उसको गुमराह कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षाें में तकरार बढ़ती चली गई और तैश में आकर अजूबा देवी ने घर में रखा केरोसिन उड़ेलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सास ने यूपी 100 को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे यूपी 100 प्रभारी मोहम्मद तारिक केरोसिन से भीगी महिला को थाने ले गए। थाना पुलिस दोनों पक्षो से बातचीत कर रही है। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed