{"_id":"6b09c47cfb532caac807ad13","slug":"three-personnel-including-an-inspector-arrested-while-accepting-a-bribe-of-one-lakh-hisar-news-c-21-1-hsr1041-1000365-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: इंस्पेक्टर सहित तीन कर्मी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: इंस्पेक्टर सहित तीन कर्मी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Fri, 27 Nov 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
रतिया। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह गिल, सहायक रविंद्र कुमार और निजी सहयोगी सम्राट शंकर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंस्पेक्टर पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल का पोता है। तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसीबी के इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि यादविंदर सिंह गिल ने गांव पिलछियां स्थित गुरु अर्जुन देव राइस मिल की क्षमता बढ़ाने और गेट पास जारी करने के बदले रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में मिल संचालक ने शिकायत में बताया कि उनकी मिल को पहले दो लाख मीट्रिक टन (एमटी) धान आवंटित हुआ था। उन्होंने मिल की क्षमता बढ़वाकर अतिरिक्त एक लाख एमटी धान आवंटित करवाने और गेट पास जारी करने के लिए आवेदन किया था।
आरोप है कि इसके बदले इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह गिल ने एक लाख रुपये मांगे। यह राशि उसे दे चुके थे। इसके बावजूद इंस्पेक्टर एक लाख रुपये और देने का दबाव बना रहा था। मिल संचालक ने रिश्वत मांगने से संबंधित फोन रिकॉर्डिंग एसीबी को बतौर सबूत दी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन
जिला बागवानी अधिकारी राजेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। मिल संचालक ने शुक्रवार को एक लाख रुपये देने के लिए इंस्पेक्टर से फोन पर संपर्क किया। उसने अपने सहायक रविंद्र कुमार और अपने निजी सहयोगी सम्राट शंकर को रकम लेने के लिए शिकायतकर्ता के पास उसकी मिल में भेजा। जैसे ही इन्हें एक लाख रुपये सौंपे एसीबी टीम ने छापा मारकर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने इंस्पेक्टर यादविंदर गिल के कहने पर रकम लेने की बात स्वीकार की। इसके बाद टीम ने इंस्पेक्टर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
कार्यालय कर्मचारी को लगा रखा था फील्ड में :
जांच में सामने आया कि रविंद्र कुमार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में हारट्रोन के माध्यम से कार्यरत है। उसकी ड्यूटी कार्यालय में है लेकिन इंस्पेक्टर ने उसे कथित तौर पर अवैध वसूली और अन्य कार्यों के लिए फील्ड में लगा रखा था।