फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   People stricken for SP mafia and gangsters

सपा के माफिया व गुंडों से जनता त्रस्त

Wed, 17 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 17 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
People stricken for SP mafia and gangsters

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने चित्रकूटधाम मंडल में मंडल कोआर्डिनेटर निशात नबी को मनोनीत किया है। उनके जनपद आगमन पर बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार यमुना पुल पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में मंडल कोआर्डिनेटर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडे माफिया व अपराधियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
विज्ञापन


इस सरकार में व्यापारी, पत्रकार व पुलिस तक सुरक्षित नहीं है। आज सपा सरकार जनपदों में मूल सुविधाएं बिजली व पानी आदि भी नहीं दे पा रही है। इनके झूठे वादों से मुस्लिम समाज भी नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम समाज का हित बसपा में ही है। इस दौरान जिला सचिव धनीराम पाल, महासचिव राघवेंद्र अहिरवार, राममिलन द्विवेदी, मुकेश अनुरागी, ज्ञानबाबू अहिरवार, मोतीलाल, जिरगाम सिद्दीकी, रियाज, बच्चा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


राठ प्रतिनिधि के अनुसार, बसपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष इमरान अली के आवास पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने निशात नबी को बांदा मंडल का कोर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर हर्ष जताया। बैठक में छुटटन मुल्ला, पप्पू वर्मा, इंद्रपाल, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद शरीफ, इरफान, करन, नादिर, बच्चू कुरैशी,रघुवर, सलमान, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed