{"_id":"23557ee837002abbd9f263cdc0f3a693","slug":"people-spate-outrage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात से लोगों में आक्रोश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारदात से लोगों में आक्रोश
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर कस्बे में छेड़खानी के मामले में छात्रा द्वारा खुदकुशी कर लेने की
विज्ञापन
घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया है। ग्रामीण इस घटना को लेकर बेहद
आक्रोशित हैं। वह तुरंत कार्रवाई चाह रहे हैं उन्हें इस बात का डर है कि
सत्तादल के नेताओं से आरोपियों की नजदीकियों से कार्रवाई नहीं होगी। यही
कारण है कि नाराज लोगों ने शाम करीब 6 बजे शव आने पर आरोपियों की गिरफ्तारी
की मांग कर फिर जाम लगा दिया।
कस्बे में मुस्करा थानाक्षेत्र के पहाड़ी-भिटारी गांव निवासी राजकुमार खरे बीते दस वर्ष से परिवार के साथ रहते हैं। वह कस्बे में बस स्टैंड पर पेटी डीजल की दुकान का मुनीम है।
प्राइवेट नौकरी के जरिए परिवार का भरण पोषण कर बच्चों को अच्छी शिक्षा दीक्षा दिला रहा है। बड़ी बेटी स्वीकृति की मौत से कस्बे में मातम का माहौल है। हर कोई इसी बात की चर्चा कर रहा है। लोगों का गुस्सा इस बात पर ज्यादा है
कि बीते एक हफ्ते पूर्व आरोपी भूरा ने गांव में ही जुगुल सोनी के एक घर में घुसकर घर की महिलाओं को डरा धमकाकर लूटपाट की थी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने सत्तादल के नेताओं के दबाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं की।
इसी से उनके हौसले बुलंद हो गए और आज इस घटना को आरोपियों ने अंजाम दे डाला। शनिवार की शाम करीब 6 बजे जैसे ही स्वीकृति का शव पोस्टमार्टम के बाद वापस लाया गया।
तभी आक्रोशित हजारों लोग थाने की तरफ तिराहे पर पहुंच गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर शव रख फिर से जाम लगा दिया।
इस मामले की गंभीरता कोे देखते हुए जिले के कई थानों का पुलिस फोर्स लगाया गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा मौके पर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने बताया कि बिवांर की घटना दु:खद है। कहा कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। कहा कि इन पर गैंगेस्टर व एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा की मौत की जानकारी मिलने ही भष्मानंद इंटर कालेज निवादा में सन्नाटा पसर गया। विद्यालय में शोकसभा का आयोजन कर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।