फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Now the Czech cache hard to make

अब चेक कैश कराने में मशक्कत

Wed, 15 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 15 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Now the Czech cache hard to make

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों की राहत

विज्ञापन
राशि की चेकें तो मिल गईं पर उनको कैश कराने के लिए किसानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आलम यह है कि सुबह से ही बैंकों में भीड़ लग जाती है। बैंकों में स्टाफ कम होने के कारण घंटों लाइन में लगे रहने के बाद भी कई किसानों की चेकें कैश नहीं हो पातीं। मजबूरन उन्हें वापस लौटना पड़ता है।
 
कस्बे के कपसा मार्ग स्थित इलाहाबाद बैंक के बाहर बुधवार को हाथ में चेक लिए किसानों की लंबी लाइन लगी थी। बैंक में प्रबंधक सहित मात्र चार लोग ही कार्यरत हैं। स्टाफ की कमी के चलते किसानों के अलावा अन्य खाताधारकों का काम समय से नहीं हो पाया। शाम तक किसानों की लाइनें लगी रहीं।

कई किसानों की चेक कैश नहीं हो पाईं। यही हाल कस्बे की स्टेट बैंक का रहा। पूरा बैंक परिसर किसानों से भरा रहा। बैंक के बाहर भी भारी भीड़ रही। एक ओर जहां किसान लगातार हो रही बारिश से खेतों में कटी पड़ी फसलों को लेकर परेशान हैं, वहीं राहत राशि की चेकों को कैश कराने में मशक्कत कर रहा है।

किसी किसान के हाथ में 750 रुपये तो किसी के  पास 1500 रुपये की चेकें हैं। किसानों को अधिकतम 4500 रुपये की चेकें मिलीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed