{"_id":"598609d24f1c1b354d8b4995","slug":"mother-and-daughter-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय बनाने का विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालय बनाने का विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए खड़ी मां-बेटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। कोतवाली के दो स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाएं घायल हो गईं। रौरो गांव में आपस में लड़ रहे दो लोगों को टोकने पर महिला को पीटा। पहाड़ीगढ़ी में खलिहान की जमीन पर शौचालय बनाने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष की महिलाओं ने मां-बेटी को लाठियों से पीटा। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रौरो निवासी रामकली पत्नी हरीदास ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। उसी दौरान गांव के रामहेत व भवानीदीन आपस में शराब पीकर लड़ रहे थे। जब उसने न लड़ने की बात कही तो दोनों आरोपी उसे पीटने लगे। आवाज सुन ग्रामीणों ने पहुंच कर उसे बचाया। इसी तरह से पहाड़ीगढ़ी गांव की अंजू पत्नी कालीचरन ने बताया कि शनिवार की सुबह उसकी खलिहान की जमीन पर शेखर और परमलाल शौचालय बना रहे थे। उसने अपनी मां के साथ जब रोका तो श्यामलाल और शेखर की पुत्नियों ने लाठी-डंडा से मारना शुरू कर दिया। उसके पिता कालीचरन ने रोका तो श्यामलाल और शेखर ने पीटना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि उसे व उसकी बेटी को गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल मां-बेटी को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन